ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Winter Dehydration: सर्दी में पानी नहीं पी रहे? अस्पताल में डिहाइड्रेशन के मरीजों की लाइन लग गई

On: नवम्बर 25, 2025 6:54 अपराह्न
Follow Us:
Winter Dehydration: सर्दी में पानी नहीं पी रहे? अस्पताल में डिहाइड्रेशन के मरीजों की लाइन लग गई
Join WhatsApp Group

करनाल, Winter Dehydration: सर्दियों में पानी पीना कम कर दिया तो डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, यूरिन इंफेक्शन और थकान पक्की! करनाल अस्पताल में रोज 20-25 महिलाएं सिर्फ यूरिन इंफेक्शन से आ रही हैं। जानें कैसे बचें?

ठंड बढ़ी और लोग पानी पीना भूल गए। “प्यास ही नहीं लगती” कहकर गिलास दूर रख दिया, नतीजा अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की भीड़ लग गई है। जिला नागरिक अस्पताल में इन दिनों चक्कर आना, सिरदर्द, कमजोरी, सूखी त्वचा और खासकर पेशाब में संक्रमण की शिकायत लेकर आने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान हैं। डॉक्टर बार-बार चेता रहे हैं ठंड हो या गर्मी, दिन में 6-8 गिलास पानी तो बनता है।

Winter Dehydration: ठंड में प्यास क्यों कम लगती है?

डॉक्टर बताते हैं कि सर्दियों में पसीना कम निकलता है, इसलिए प्यास का एहसास 40% तक कम हो जाता है। लेकिन शरीर को पानी की जरूरत उतनी ही रहती है। पानी नहीं पिया तो खून गाढ़ा होने लगता है, कब्ज हो जाता है, सिरदर्द शुरू हो जाता है और यूरिन इंफेक्शन पक्का हो जाता है। पिछले कुछ दिनों में करनाल अस्पताल में ऐसे मरीजों की लाइन लगी हुई है।

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

महिलाओं को सबसे ज्यादा मार

महिला रोग ओपीडी में रोज 20-25 महिलाएं पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना और दर्द लेकर पहुंच रही हैं। डॉ. वैशाली गुप्ता ने बताया कि सर्दी आते ही ये समस्या बढ़ जाती है क्योंकि ज्यादातर महिलाएं दिन में 2-3 गिलास से ज्यादा पानी नहीं पीतीं। गुनगुना पानी पिएंगी तो इंफेक्शन का खतरा बहुत कम हो जाएगा।
चाय-कॉफी-सूप से नहीं चलेगा काम।

लोग सोचते हैं कि ठंड में चाय, कॉफी, काढ़ा या सूप पी रहे हैं तो पानी की जरूरत पूरी हो गई। डॉक्टर हंसते हैं – ये सुनकर कहते हैं – गलतफहमी है! कैफीन तो शरीर से और पानी खींच लेता है। सूप अच्छा है, लेकिन पानी का विकल्प नहीं। आहार विशेषज्ञ वंदना जी ने बताया कि सर्दी में पराठे-मक्खन खाते हैं लेकिन संतरा, मौसमी, अमरूद, सेब जैसे पानी वाले फल भूल जाते हैं। ये फल भी शरीर को हाइड्रेट करते हैं।

डिहाइड्रेशन के शुरुआती लक्षण

होंठ फटना, सिरदर्द, पेशाब गाढ़ा और कम आना, चक्कर आना, थकान महसूस होना और त्वचा का रूखा हो जाना ये सब डिहाइड्रेशन के संकेत हैं।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

ऐसे बचें 5 आसान टिप्स

सुबह खाली पेट 2 गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं
हर 2 घंटे में एक गिलास पानी पीने का रिमाइंडर लगाएं
ऑफिस-घर में पानी की बोतल पास रखें
चाय-कॉफी कम करें, फल और हल्का सूप बढ़ाएं
रात को सोने से पहले भी एक गिलास पानी पिएं

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment