ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chhoti Diwali Gold: सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त! जानें आज क्या-क्या खरीदें!

On: अक्टूबर 19, 2025 9:17 पूर्वाह्न
Follow Us:
Chhoti Diwali Gold: सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त! जानें आज क्या-क्या खरीदें!
Join WhatsApp Group

Chhoti Diwali Gold and silver buy today!: छोटी दीपावली, जिसे नरक चतुर्दशी या काली चौदस भी कहते हैं, दीपावली से ठीक एक दिन पहले मनाई जाती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक है।

धनतेरस के बाद आज, 19 अक्टूबर 2025 को भी लोग दीपावली की तैयारियों में जुटे हैं और कई चीजें खरीद रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटी दीपावली पर सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है? अगर आप धनतेरस पर खरीदारी नहीं कर पाए, तो आज का दिन आपके लिए खास है। आइए, जानते हैं सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त और आज क्या-क्या खरीदा जा सकता है।

छोटी दीपावली पर सोना-चांदी खरीदना शुभ Chhoti Diwali Gold

हां, छोटी दीपावली यानी नरक चतुर्दशी का दिन सोना और चांदी खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। अगर आप धनतेरस पर सोना-चांदी नहीं खरीद पाए, तो आज का दिन आपके लिए सुनहरा मौका है। इस दिन की गई खरीदारी धन-समृद्धि और सुख लाती है।

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

छोटी दीपावली पर सोना और चांदी खरीदने के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं:
अमृत काल: सुबह 8:50 से 10:33 बजे तक
दूसरा मुहूर्त: दोपहर 11:43 से 12:28 बजे तक
तीसरा मुहूर्त: शाम 7:16 से 8:20 बजे तक
इन समयों में खरीदारी करने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

छोटी दीपावली पर क्या-क्या खरीदें?

छोटी दीपावली का दिन खरीदारी के लिए भी खास है। अगर आप धनतेरस पर कुछ छूट गया, तो आज इन चीजों को खरीद सकते हैं:
दीये, मोमबत्ती और लाइट्स

छोटी दीपावली पर शाम को दीये जलाने की परंपरा है। अगर आपने धनतेरस पर दीये नहीं खरीदे, तो आज दीये, मोमबत्ती या डेकोरेटिव लाइट्स खरीद सकते हैं। ये आपके घर को रोशनी और सुंदरता से भर देंगे।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

झाड़ू

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ज्यादातर लोग धनतेरस पर झाड़ू खरीद लेते हैं, लेकिन अगर आप भूल गए हैं, तो छोटी दीपावली पर झाड़ू खरीदकर घर में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं।

पीतल के बर्तन

धनतेरस पर बर्तन खरीदना आम है, लेकिन छोटी दीपावली पर भी आप पीतल के बर्तन जैसे तांबे का गिलास, कलश, कटोरी या प्लेट खरीद सकते हैं। ये बर्तन घर में समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक हैं।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment