ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Deepawali Shubh Muhurat: 20 अक्टूबर को करें मां लक्ष्मी की पूजा, शुभ मुहूर्त में मिलेगी तरक्की!

On: अक्टूबर 19, 2025 6:26 पूर्वाह्न
Follow Us:
Deepawali Shubh Muhurat: 20 अक्टूबर को करें मां लक्ष्मी की पूजा, शुभ मुहूर्त में मिलेगी तरक्की!
Join WhatsApp Group

Deepawali Shubh Muhurat Lakshmi puja : दीपावली 2025 को लेकर लोगों के मन में काफी उलझन है। आखिर दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 21 को? यह पावन पर्व कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है, लेकिन तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है।

इस खबर में हम आपके सारे सवालों का जवाब देंगे और बताएंगे कि दीपावली का सही दिन और शुभ मुहूर्त क्या है।

दीपावली का सही दिन Deepawali Shubh Muhurat

कुछ लोग 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने की बात कह रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि यह 21 अक्टूबर को होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 20 अक्टूबर को प्रदोष काल और अमावस्या तिथि का संयोग होने के कारण यह दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे शुभ है।

धनतेरस पर आज शाम 6:02 से शुरू होगा पूजन, खरीदारी में भूलकर भी न लाएं ये 3 चीजें | dhanteras-2026-puja-shubh-muhurat-vidhi-samagri-yam-deepdan
धनतेरस पर आज शाम 6:02 से शुरू होगा पूजन, खरीदारी में भूलकर भी न लाएं ये 3 चीजें

पंचांग के मुताबिक, अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे शुरू होगी और अगले दिन सुबह 5:54 बजे खत्म हो जाएगी। चूंकि 21 अक्टूबर को प्रदोष काल से पहले ही अमावस्या खत्म हो जाएगी, इसलिए 20 अक्टूबर को दीपावली मनाना ज्यादा उचित होगा।

मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त

दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का खास महत्व है। अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके परिवार पर बनी रहे, तो शुभ मुहूर्त में पूजा जरूर करें। पूजा का समय शाम 7:08 बजे से रात 8:18 बजे तक है।

प्रदोष काल शाम 5:46 बजे से रात 8:18 बजे तक रहेगा, जबकि वृषभ काल शाम 7:08 बजे से रात 9:03 बजे तक रहेगा। इस दौरान खास मंत्रों का जाप करें, जैसे:

मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है दक्षिणावर्ती शंख, जानें स्थापना का सही नियम | dakshinavarti-shankh-diwali-puja-significance
मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है दक्षिणावर्ती शंख, जानें स्थापना का सही नियम

“वसामि पद्मोत्पलशंखमध्य वसामि चन्द्रे च महेश्वरे च। नारायणे चेव वसुंधरायां वसामि नित्योत्सवमन्दिरेषु।”

इसके अलावा, शास्त्रों में कहा गया है कि मां लक्ष्मी खजाने, कमल, शंख, चंद्रमा, महादेव और भगवान श्रीहरि के हृदय में निवास करती हैं। इन मंत्रों के जाप से धन-धान्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, मान्यताओं और धर्मग्रंथों पर आधारित है। हम इसकी सटीकता की पुष्टि नहीं करते। पूजा से पहले अपने पंडित या ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।

दिवाली पर तिजोरी में रखें हल्दी की यह पोटली, साल भर बनी रहेगी धन की बरकत | diwali-puja-haldi-totka-tijori-wealth-remedy
दिवाली पर तिजोरी में रखें हल्दी की यह पोटली, साल भर बनी रहेगी धन की बरकत

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment