ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Diwali Health Tips: फेफड़ों और दिल के मरीजों के लिए जरूरी टिप्स, प्रदूषण से ऐसे बचें!

On: अक्टूबर 20, 2025 8:29 पूर्वाह्न
Follow Us:
Diwali Health Tips: फेफड़ों और दिल के मरीजों के लिए जरूरी टिप्स, प्रदूषण से ऐसे बचें!
Join WhatsApp Group

Diwali Health Tips: नई दिल्ली | दीवाली का त्योहार खुशियों और रोशनी का पर्व है, लेकिन इसके बाद छाने वाला धुंआ और स्मॉग कई लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है। खासकर अस्थमा, ब्रॉन्काइटिस या दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए ये समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

पटाखों का धुंआ, स्मॉग और ठंडी हवाएं सांस लेने में दिक्कत और थकान पैदा कर सकती हैं। ऐसे में त्योहार का मजा लेते हुए सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ आसान योग और घरेलू उपाय जो फेफड़ों और दिल के मरीजों की मदद कर सकते हैं।

अनुलोम-विलोम से करें फेफड़ों की सफाई Diwali Health Tips

दिवाली के दौरान हवा में कार्बन और धूल के कण बढ़ जाते हैं, जिससे सांस की नलियां ब्लॉक हो सकती हैं। रोज सुबह या शाम 10 मिनट अनुलोम-विलोम करने से फेफड़ों की ऑक्सीजन क्षमता बढ़ती है और टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह योगासन बेहद फायदेमंद है।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

दिल के मरीज बरतें ये सावधानी

दिवाली के बाद हवा में PM 2.5 और PM 10 की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है, जो दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर पर असर डालती है। कार्डियक मरीज सुबह और देर रात बाहर निकलने से बचें। जरूरी हो तो N95 मास्क पहनें। ज्यादा तला-भुना खाने से परहेज करें और डॉक्टर की सलाह से दवाएं समय पर लें।

घर में बनाएं साफ माहौल

जब बाहर की हवा प्रदूषित हो, तो घर में साफ माहौल बनाना जरूरी है। अलोवेरा, पीस लिली या तुलसी जैसे पौधे लगाएं, जो हवा को शुद्ध करते हैं। कपूर या देसी घी का दीया जलाने से बैक्टीरिया कम होते हैं। अगर संभव हो, तो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।

भाप और घरेलू पानी से सांस रखें साफ

दिवाली के बाद गले में खराश या सांस की दिक्कत हो, तो रोज भाप लें। गर्म पानी में अजवाइन या कपूर डालकर भाप लेने से फेफड़ों में जमा प्रदूषण साफ होता है। तुलसी, अदरक और शहद वाला पानी पीने से फेफड़े साफ होते हैं और इम्यूनिटी बढ़ती है।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

कपालभाति और हल्की वॉक से करें डीटॉक्स

कपालभाति प्राणायाम फेफड़ों और दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह फेफड़ों में जमा कार्बन को बाहर निकालता है। अगर दीवाली की रात देर तक जगे, तो अगली सुबह हल्की वॉक और कपालभाति करें। ज्यादा पानी पीकर शरीर को अंदर से साफ रखें।
इस दीवाली खुशियां बांटें, लेकिन सेहत का भी ख्याल रखें। पटाखों से बचें, तला-भुना कम खाएं और योग व घरेलू उपायों से फिट रहें। असली दीवाली तब है, जब आप स्वस्थ और खुश हों।

डिस्क्लेमर: ये टिप्स केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। कोई फिटनेस प्रोग्राम या डाइट बदलाव से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment