ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Diwali Shayari in hindi: इन शायरी और मैसेज से बनाएं अपनों का त्योहार रंगीन!

On: October 20, 2025 6:32 AM
Follow Us:
Diwali Shayari in hindi: इन शायरी और मैसेज से बनाएं अपनों का त्योहार रंगीन!
Join WhatsApp Group

Diwali Shayari in Hindi: नई दिल्ली | दीवाली का पावन पर्व एक बार फिर खुशियों और सकारात्मकता की लहर लेकर आ गया है। हिंदू धर्म का ये सबसे बड़ा त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है, और इसे लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

मान्यता है कि दीवाली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा से धन और समृद्धि मिलती है। ऐसे खास मौके पर अपनों को शायराना अंदाज में शुभकामनाएं देना तो बनता है! जब बात दिल को छूने वाली बधाइयों की हो, तो शायरी से बेहतर और क्या हो सकता है? इस दीवाली, अपने दोस्तों और परिवार को इन खास शायरी और मैसेज के साथ दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं भेजें और उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरें।

दीवाली 2025 की शुभकामनाएं Diwali Shayari in Hindi

दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार,
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।
दिवाली आए तो दीप जलाएं,
धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,
जली फुलझड़ियां सबको भाए,
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

दिवाली का ये प्यारा त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करो स्वीकार।

हैप्पी दीवाली शायरी

गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने गगन से पैगाम भेजा है,
मुबारक हो आपको ये दिवाली,
हमने तह दिल से ये पैगाम भेजा है।
हैप्पी दीवाली जी!

हर दम खुशियां हो साथ,
कभी दामन न हो खाली,
हम सब की तरफ से,
विश यू हैप्पी दीवाली!
खुशियों का पर्व है दिवाली,
मस्ती की फुहार है दिवाली,
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली,
अपनों का प्यार है दिवाली!
दीपावली की हार्दिक बधाई!

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
दीप जलते-जगमगाते रहें,
हम आपको और आप हमें याद आते रहें,
जब तक जिंदगी है ये दुआ है हमारी कि,
आप हमेशा मुस्कुराते रहें।

दीये की रोशनी से सब अंधेरा दूर हो जाए,
दुआ है कि जो चाहो आप वो खुशी मंजूर हो जाए।
हैप्पी दीवाली।

मां लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
शुभ दीवाली।

40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स
40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स

दीपों का ये पावन त्योहार,
आपके लिए लाए खुशियां हजार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार!

इन शायराना संदेशों और शुभकामनाओं के साथ आप अपनों की दीवाली को और भी खास बना सकते हैं। तो देर न करें, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर इन शायरी और मैसेज को शेयर करें और दीवाली 2025 की खुशियां बांटें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment