ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Diya Shayari: इन खूबसूरत शेरों से जलाएं उम्मीद की रोशनी, पढ़ें 2 लाइन की शायरी!

On: अक्टूबर 13, 2025 12:24 अपराह्न
Follow Us:
Diya Shayari: इन खूबसूरत शेरों से जलाएं उम्मीद की रोशनी, पढ़ें 2 लाइन की शायरी!
Join WhatsApp Group

Diya Shayari in hindi: दीया भले ही मिट्टी का एक छोटा सा बर्तन हो, लेकिन इसमें छिपी है रोशनी, उम्मीद और सकारात्मकता का बड़ा संसार। जब दीया जलता है, तो सिर्फ अंधेरा ही नहीं मिटता, बल्कि मन में छुपा डर और नकारात्मकता भी दूर हो जाती है।

यह छोटा सा दीया हमें सिखाता है कि चाहे कितना भी बड़ा अंधेरा हो, एक छोटी सी लौ उसे मिटाने के लिए काफी है। अगर जीवन में मुश्किलें हों, तो आशा की एक लौ हमेशा जलाए रखें। दीये की इस खूबसूरती को शायरों ने अपने शेरों में बखूबी बयां किया है। आइए, पढ़ते हैं दीये पर लिखी कुछ बेहतरीन शायरी।

दीये पर खूबसूरत शायरी Diya Shayari

दिया ख़ामोश है लेकिन किसी का दिल तो जलता है,
चले आओ जहां तक रौशनी मालूम होती है।
फिर मिरी याद आ रही होगी,
फिर वो दीपक बुझा रही होगी।

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

आसां नहीं ये आंसू आया है जो पलकों पर,
रग-रग से लहू ले कर दीपक ये जलाया है।
एक दिया उनके नाम का भी रखना पूजा की थाली में,
जिनकी साँसे थम गई है भारत माँ की रखवाली में।
दिया खामोश है लेकिन किसी का दिल तो जलता है,

चले आओ जहां तक रौशनी मालूम होती है।
जब से सुना है आप मिलने आएं है,
दरवाजे से दिल तक दिए जलाएं है।
ऐसा कुछ हो कि काम दोनों का चलता रहे,
आंधियाँ भी चलती रहे और दिया भी जलता रहे।
होने लगा वो गैर जब कुछ ऐसा सिला दिया,
अंधेरे ने एक दस्तक दी यार ने दीया बुझा दिया।

एक छोटे से दीये ने ये क्या कर दिया,
पूरे घर को ढेर सारी रौशनी से भर दिया।
उन चेहरों के मुस्कुराहटों का दिया कभी ना बुझे,
जिससे किसी टूटे हुए दिल की तन्हाइयों को रौशनी मिलती है।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

उम्मीद है कि ये दीया शायरी आपके मन में खुशी और उम्मीद की रोशनी जलाएगी। अगर आपको ये शेर पसंद आए, तो इन्हें अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment