Friendship Day 2025 Hindi Shayari (हैप्पी फ्रेंडशिप डे शायरी) : आज अगस्त महीने का दूसरा रविवार है, यानी दोस्तों का सबसे खास दिन – फ्रेंडशिप डे! दोस्ती वो रिश्ता है, जो बिना किसी स्वार्थ के दिलों को जोड़ता है।
दोस्त वही है, जो मुश्किल वक्त में साथ दे, आपका राजदार बने और हर अच्छाई पर भरोसा करे। यही खूबियां हैं, जिन्हें शायरों ने अपनी शायरी में बखूबी बयां किया है। आइए, इस फ्रेंडशिप डे पर पढ़ें कुछ खास हिंदी शायरी, जो आपके दोस्तों के लिए दिल से निकली हैं।
इस साल 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। हर साल अगस्त के पहले रविवार को ये खास दिन दोस्तों के नाम होता है।
Friendship Shayari in Hindi 2 line
दोस्ती आम है लेकिन ऐ दोस्त
दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से
– हफ़ीज़ होशियारपुरी
दोस्त दो-चार निकलते हैं कहीं लाखों में
जितने होते हैं सिवा उतने ही कम होते हैं
– लाला माधव राम जौहर
दोस्ती ख़्वाब है और ख़्वाब की ता’बीर भी है
रिश्ता-ए-इश्क़ भी है याद की ज़ंजीर भी है
– अज्ञात
मुझे दोस्त कहने वाले ज़रा दोस्ती निभा दे
ये मुतालबा है हक़ का कोई इल्तिजा नहीं है
– शकील बदायुनी
Dosti Shayari
प्यार दिल का सौदा है अक़्ल दिल की बीमारी
दोस्ती के पर्दे में दोस्ती से मत खेलो
– रईस अख़तर
दोस्ती क्या है फ़क़त दोस्त समझ सकता है
जिस ने मतलब से किया याद नहीं समझेगा
– अज्ञात
दोस्त दिल रखने को करते हैं बहाने क्या क्या
रोज़ झूटी ख़बर-ए-वस्ल सुना जाते हैं
– लाला माधव राम जौहर
Friendship Day Shayari
तेरे पास आया हूँ कहने एक बात
मुझ को तेरी दोस्ती दरकार है
– फ़िराक़ गोरखपुरी
दोस्त ही जान को भी आते रहे
दोस्तों ही से ज़िंदगी भी मिली
– रशीद कौसर फ़ारूक़
बहम रह सकें किस तरह आग पानी
निभे दोस्ती क्या तुम्हारी हमारी
– शाद लखनवी
दोस्ती कोई खोज नहीं होती,
और यह हर रोज नहीं होती
अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह न समझना !
Happy Friendship Day
Dost Ke Liye Shayari
कौन कहता है की मुझ में कोई कमाल रखा है,
मुझे तो बस कुछ दोस्तो ने संभाल रक्खा है।
यारों की यारी भी खिचड़ी से कम नहीं,
स्वाद भले ही न रहे पर कमबख्त भूख मिटा देती है।
Happy Friendship Day !
हम को यारों ने याद भी न रखा,
‘जौन’ यारों के यार थे हम तो
दोस्ती एक गुलाब है, जो बेहद न्यारी है
दोस्ती नशा भी है, और नशे का इलाज भी
दोस्ती वो गीत है, जो सिर्फ हमारी है।
Happy Friendship Day
Mitrata Diwas Shayari
साथ हो हमेशा, राहों में चमकीली रौशनी हो,
दोस्ती बनी रहे ये पल, जीवन की सबसे प्यारी कहानी हो।
बिना पंख के, उड़ने की ख्वाब होती है,
दोस्ती की दुनिया भी लाजवाब होती है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे दोस्त
जीवन की हर मुश्किल को छूपा लेती है दोस्ती,
बिना बोले सब कुछ कह देती है एक दूसरे की पहचानती।
मुश्किलों में साथ है यारी, हर दर्द को करती है हल,
दोस्ती की मिठास में, छुपा है जीवन का सबसे खास पल।
Friendship Day 2025 Hindi Shayari
कुछ रिश्ते हमें जन्म से मिलते हैं, तो कुछ हम खुद बनाते हैं। इनमें दोस्ती का रिश्ता सबसे अनमोल है। ये भरोसे की नींव पर टिका होता है और उसी के दम पर निभाया जाता है।
पुराने जमाने से दोस्ती के कई मिसालें देखने को मिलती हैं चाहे वो कृष्ण और सुदामा की दोस्ती हो या राम और सुग्रीव की। दोस्ती का रिश्ता हमेशा से खास रहा है।
शायरों ने भी दोस्ती की तारीफ में खूब लिखा है उनकी मोहब्बत भी और कभी-कभी धोखे की बात भी। आइए, पढ़ते हैं दोस्ती पर लिखी कुछ शानदार शायरी।













