ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा का आगमन 27 अगस्त को, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय!

On: अगस्त 25, 2025 12:10 अपराह्न
Follow Us:
Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा का आगमन 27 अगस्त को, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय!
Join WhatsApp Group

Ganesh Chaturthi 2025: Bappa’s arrival on 27th August, know the auspicious time and puja timings!: गणेश चतुर्थी का पावन पर्व नजदीक है, और भक्तों में भगवान श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणपति बप्पा का जन्मदिन मनाया जाता है।

इस दिन से शुरू होकर अगले 10 दिन तक माता पार्वती के पुत्र की भक्ति में डूबे भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। घरों, दफ्तरों और दुकानों में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की जाती है और विधि-विधान से पूजा होती है। आइए जानते हैं इस बार गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय।

गणेश चतुर्थी पूजा का समय Ganesh Chaturthi 2025

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे शुरू होगी और 27 अगस्त को दोपहर 3:44 बजे खत्म होगी। उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त पूरे उत्साह के साथ बप्पा की पूजा करेंगे।

मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त

अगर आप अपने घर, दफ्तर या दुकान में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें। 27 अगस्त को सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक का समय मूर्ति स्थापना के लिए सबसे शुभ है। इस दौरान विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करें और पूजा शुरू करें।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

खास संयोग बनाएगा तीज को और खास

इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व और भी खास होने वाला है, क्योंकि यह बुधवार को पड़ रहा है, जो गणपति बप्पा का दिन माना जाता है। यह संयोग भक्तों के लिए और भी शुभता और उत्साह लेकर आ रहा है।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment