ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Happy Dussehra 2025 wishes: दशहरा पर शुभकामना संदेश, कोट्स और व्हाट्सएप स्टेटस!

On: अक्टूबर 1, 2025 12:44 अपराह्न
Follow Us:
Happy Dussehra 2025 wishes: दशहरा पर शुभकामना संदेश, कोट्स और व्हाट्सएप स्टेटस!
Join WhatsApp Group

Happy Dussehra 2025 wishes images: विजयदशमी यानी दशहरा 2 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। जगह-जगह रामलीला का मंचन होता है, और रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया जाता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि चाहे बुराई कितनी भी ताकतवर हो, अंत में सत्य और अच्छाई ही जीतती है। दशहरा न सिर्फ धार्मिक उत्साह, बल्कि सामाजिक एकता और प्रेरणा का भी संदेश देता है।

Happy Dussehra 2025 wishes: दशहरे की शुभकामनाएं

इस खास मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को दशहरा की शुभकामनाएं भेजकर उनके साथ खुशियां बांटें। दशहरा के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज आपके उत्साह को और बढ़ा देंगे। यहाँ हम आपके लिए 100+ चुनिंदा शुभकामना संदेश और व्हाट्सएप-फेसबुक स्टेटस लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से अपनों को भेज सकते हैं।

इस दशहरा प्रण लेना होगा,
रावण नहीं राम बनकर रहना होगा,
बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,
हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा।
हैप्पी दशहरा 2025

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर,
वो विजय का प्रतीक बन जाता है।
दशहरा की शुभकामनाएं

अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
और अज्ञान पर ज्ञान की विजय।
हैप्पी दशहरा

धर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण है,
कथा ये श्री राम की बहुत ही महान है।
Dussehra 2025 की शुभकामनाएं

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

बुराई का नाश हो, सुख का आवास हो,
राम बसे आपके मन में रावण कभी न आपके आसपास हो।
विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

रामलीला और रावण दहन का महत्व

दशहरा का त्योहार भगवान राम की रावण पर विजय की कहानी को जीवंत करता है। रामलीला के मंचन से लेकर पुतला दहन तक, यह पर्व हर किसी को सत्य और धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। रावण दहन का दृश्य हमें याद दिलाता है कि अहंकार और बुराई का अंत निश्चित है। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी इस उत्सव में उत्साह के साथ शामिल होते हैं।

शुभकामना संदेशों से बांटें खुशियां

विजयदशमी के इस पावन अवसर पर आप अपने संदेशों के जरिए अपनों को सकारात्मकता और प्रेरणा दे सकते हैं। चाहे व्हाट्सएप स्टेटस हो, फेसबुक पोस्ट हो या मैसेज, ये शुभकामनाएं आपके रिश्तों को और मजबूत करेंगी। हमारे द्वारा चुने गए संदेश और कोट्स सरल, प्रभावशाली और दिल को छूने वाले हैं, जो इस त्योहार की भावना को बखूबी दर्शाते हैं।

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment