ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Home Remedies: सर्दी-खांसी भगाओ फटाफट! आयुर्वेद के 4 नुस्खे – तुलसी काढ़ा से हल्दी दूध तक

On: November 8, 2025 8:39 AM
Follow Us:
Home Remedies: सर्दी-खांसी भगाओ फटाफट! आयुर्वेद के 4 नुस्खे – तुलसी काढ़ा से हल्दी दूध तक
Join WhatsApp Group

Home Remedies Cold Cough: सर्दियां आते ही सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी परेशानियां काफी बढ़ जाती हैं। चारों तरफ बहने वाली ठंडी हवा और प्रदूषण का कहर इसे हमारे लिए और परेशानी का कारण बना देते हैं।

इस मौसम में हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में कुछ आयुर्वेद नुस्खे अपनाकर न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है, बल्कि समस्याओं से राहत भी पाई जा सकती है। आइए जानें कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय, जो सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से निजात दिलाएंगे।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

1. तुलसी का काढ़ा Home Remedies

तुलसी को आयुर्वेद में ‘महाऔषधि’ कहा गया है। तुलसी, अदरक, काली मिर्च और थोड़ा शहद मिलाकर तैयार किया गया ये काढ़ा रोज सुबह या रात में पीने से सर्दी-जुकाम ठीक होता है।

2. अदरक और शहद

अदरक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं वहीं शहद की तासीर गर्म होती है, जो गले के दर्द और खांसी जैसी समस्याओं में आराम दिलाती है। इसके लिए एक चम्मच अदरक का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लें। यह खांसी और कफ दोनों के लिए ये एक रामबाण नुस्खा है।

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

3. हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। क्योंकि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं।

4. नींबू और गुनगुना पानी

गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना इम्यूनिटी को बूस्ट रखता है। विटामिन C से भरपूर ये ड्रिंक आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाती है। इससे इम्यून सिस्टम एक्टिव रहता है और एलर्जी या सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।

40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स
40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment