ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Karwa Chauth Mehndi Design इन ट्रेंडी मेहंदी डिजाइनों से सजाएं अपने हाथ, देखें लेटेस्ट फोटो!

On: October 4, 2025 6:24 AM
Follow Us:
Karwa Chauth Mehndi Design इन ट्रेंडी मेहंदी डिजाइनों से सजाएं अपने हाथ, देखें लेटेस्ट फोटो!
Join WhatsApp Group


Karwa Chauth Mehndi Design New दिल्ली: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन और कुंवारी लड़की के लिए खास होता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, तो कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना के लिए इस दिन सज-संवरकर व्रत करती हैं। करवा चौथ पर लाल जोड़े के साथ गोरे हाथों पर रची लाल मेहंदी की रौनक कुछ और ही होती है। इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।

अगर आप अभी से इस खास दिन की तैयारी में जुट गई हैं, तो मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइनों को अभी से चुनकर रख लें। इससे त्योहार की भागदौड़ में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। आइए, देखते हैं करवा चौथ 2025 के लिए खास मेहंदी डिजाइनों की लेटेस्ट फोटो, जो आपके हाथों को बनाएंगी और भी खूबसूरत।

राजस्थानी स्टाइल की फुल हैंड मेहंदी Karwa Chauth Mehndi Design

करवा चौथ के लिए अगर आप कुछ खास और ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो राजस्थानी स्टाइल की फुल हैंड मेहंदी आपके लिए परफेक्ट है। इस डिजाइन में आप फूल, मोर, चांद, सितारे और करवा की शानदार आकृतियां बनवा सकती हैं। खास बात यह है कि इस मेहंदी में फिंगर टिप्स पर अलग-अलग डिजाइनों का कॉम्बिनेशन बनाया जा सकता है, जो आपके हाथों को देगा एकदम रॉयल लुक।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

चांद-मोर के साथ ट्रेडिशनल डिजाइन

अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी करवा चौथ के मौके पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखे, तो चांद और मोर से सजी ये डिजाइन चुनें। ये डिजाइन न केवल प्यारी लगती है, बल्कि करवा चौथ के व्रत की थीम को भी बखूबी दर्शाती है। इस मेहंदी को लगवाने से आपके हाथों का लुक ट्रेडिशनल और आकर्षक होगा, जो हर किसी का ध्यान खींचेगा।

चेक्स और मांडला पैटर्न का जादू

इन दिनों चेक्स पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन खूब ट्रेंड में है। खासकर मांडला पैटर्न के सेंटर के साथ ये डिजाइन आपके हाथों को खिला-खिला लुक देता है। आप चाहें तो इस मेहंदी के बीच में अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं, जो इसे और भी खास बना देगा। ये डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश भी है।

एवरग्रीन मांडला और कमल फूल डिजाइन

मांडला मेहंदी का क्रेज कभी कम नहीं होता। कमल फूल और गोल टिक्की वाली ये मेहंदी डिजाइन बैक हैंड पर बेहद खूबसूरत लगती है। अगर आप करवा चौथ के लिए कुछ यूनिक और एवरग्रीन डिजाइन चाहती हैं, तो इस मेहंदी को जरूर ट्राई करें। ये डिजाइन न केवल ट्रेंडी है, बल्कि आपके हाथों को देगी एक क्लासिक टच।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

अगर आप फुल हैंड भरवा या पुरानी अरेबिक स्टाइल की मेहंदी नहीं लगवाना चाहतीं, तो ये सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। ये डिजाइन आपके पति की लंबी उम्र की कामना के साथ आपके हाथों को खूबसूरत बनाएगी। ये लुक न केवल आधुनिक है, बल्कि करवा चौथ के लिए एकदम परफेक्ट भी है।

तो देर न करें, इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइनों में से अपनी पसंद का डिजाइन अभी से चुन लें और करवा चौथ पर अपने हाथों को बनाएं सबसे खास!

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment