ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Karwa Chauth Wishes Husband: करवा चौथ पर पति को ये मैसेज भेजें, चांद से भी चमकेगा प्यार!

On: अक्टूबर 11, 2025 10:17 अपराह्न
Follow Us:
Karwa Chauth Wishes Husband: करवा चौथ पर पति को ये मैसेज भेजें, चांद से भी चमकेगा प्यार!
Join WhatsApp Group

Karwa Chauth Wishes Husband: करवा चौथ 2025, जो 10 अक्टूबर को आएगा, वो शादीशुदा हिंदू महिलाओं का सबसे प्यारा त्योहार है। इस दिन पत्नियां पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए सख्त व्रत रखती हैं न खाना, न पानी। चांद के दीदार के बाद ही व्रत खुलता है और आशीर्वाद लेकर वैवाहिक जीवन को और मजबूत बनाया जाता है। पति को सरप्राइज देने के लिए हम लेकर आए हैं हिंदी में प्यारे करवा चौथ मैसेज, विशेज और शायरी। इनसे पति-पत्नी को साथ विश करें, फेसबुक, ट्विटर या व्हाट्सएप पर स्टेटस अपडेट करें। ये क्यूट और रोमांटिक मैसेज त्योहार को जिंदगी भर की याद बना देंगे। पत्नी को भी सरप्राइज करने के लिए इंग्लिश-हिंदी मैसेज ट्राई करें।

Karwa Chauth Wishes Husband: क्यूट करवा चौथ मैसेज

सज कर, संवर कर… रखा है तेरे लिए करवा चौथ का व्रत ओ पिया… मेरे आंगन में चांद तब खिलेगा जब तू आएगा घर पिया… करवा चौथ की बधाइयां!!!

अपनी संगिनी बनाकर कर दिया पूरा तूने मुझे… रंग दिया है अपने प्यार के रंग में तूने मुझे… तेरी लंबी उम्र की कामना करती हूं हर घड़ी… करवा चौथ लेकर आए खुशियां ढेर सारी।

पति का प्यार और सम्मान हर पत्नी को नसीब नहीं होता… करवा चौथ का व्रत हर किसी की किस्मत में नहीं होता… खुश नसीब हूं मैं कि मेरे जीवन में है तू… हैप्पी करवा चौथ टू यू।

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

अपना तन-मन न्योछावर करके तुझ पर रखा है मैंने तेरी लंबी आयु और तरक्की के लिए करवा चौथ का व्रत… सदा खुश रहें, मुस्कुराएं तू… यही आशा है हर वक्त।

रोमांटिक करवा चौथ शायरी

तेरे प्यार ने किया है मुझे पूरा… अब जीवन नहीं लगता अधूरा… करवा चौथ का व्रत लेकर आए तेरे लिए खुशियां हज़ार, यही दुआ दिल मांगता है बार-बार।

चांद का इंतज़ार कर देगा आज बेकरार… पर पिया का प्यार लाएगा खोया चैन और करार… करवा चौथ का ये दिल बरसा दे हम पर खुशियों की बहार।

हाथ थाम कर तेरा, चलते जाना है… संग रह कर के हर मंजिल को साथ ही हमको पाना है… करवा चौथ के दिन यही कामना है कि तू रहे सदा मुस्कुराता, खिलखिलाता।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

दिल को सुकून मिलता है तेरा चेहरा देख कर क्योंकि तू है आईना मेरी खुशियों का… प्रार्थना है प्रभु से सदा बनाए रखें अपना आशीर्वाद हम पर… हैप्पी करवा चौथ।

हैप्पी करवा चौथ व्हाट्सएप-फेसबुक स्टेटस

पति और पत्नी का रिश्ता संजा जाता है प्यार और विश्वास से… हैप्पी करवा चौथ टू यू माय हसबैंड।

एक विवाह तब ही सफल है जब एक पति को अपनी पत्नी से ना सिर्फ प्यार है पर उसके लिए सम्मान भी है।

करवा चौथ हमें याद दिलाता है कि भले ही हम कहते ना पर हम एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

करवा चौथ का दिन लेकर आए आपके जीवन में खुशियों से भरे 365 दिन… करवा चौथ की बधाइयां।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment