ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Khatu Shyam Bhajan: खाटू श्याम 3 सुपरहिट भजन लिरिक्स, गुनगुनाएं और पाएं बाबा की कृपा

On: नवम्बर 1, 2025 12:24 अपराह्न
Follow Us:
Khatu Shyam Bhajan: खाटू श्याम 3 सुपरहिट भजन लिरिक्स, गुनगुनाएं और पाएं बाबा की कृपा
Join WhatsApp Group

Khatu Shyam Bhajan 3 superhit lyrics in hindi: खाटू श्याम बाबा महाभारत के वीर बर्बरीक हैं, जो भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे। बचपन से ही अत्यंत वीर और धर्मप्रिय होने के कारण उन्हें तीन वरदान वाले बाण मिले थे, जिनसे वे अकेले महाभारत युद्ध का फैसला कर सकते थे।

भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी परीक्षा ली, शीश दान लिया और वरदान दिया कि कलियुग में तुम मेरे रूप में पूजे जाओगे। जो सच्चे मन से तुम्हारा नाम लेगा, उसकी हर इच्छा पूरी होगी। उनका शीश राजस्थान के खाटू गांव में स्थापित हुआ, जो आज खाटू श्याम धाम के नाम से मशहूर है। यहां खाटू वाले श्याम बाबा के भजन दिए हैं, जिन्हें आज उनके जन्मदिन पर गुनगुनाएं।

खाटू श्याम जी के भजन (Khatu Shyam Ji Ke Bhajan) Khatu Shyam Bhajan

खाटू वाला खुद खाटू से,
तेरे लिए आएगा,
मोरछड़ी ले लीले चढ़के,
संग ख़ुशी लाएगा,
खाटू वाला खुद खाटू से,
तेरे लिए आएगा ॥

तुझको तो बस इतना करना,
श्याम से नेह लगाना है,
दीन दुखी निर्बल का हरदम,
तुझको साथ निभाना है,
तुझपे अपना प्रेम लुटाने,
तेरे लिए आएगा,
मोरछड़ी ले लीले चढ़के,
संग ख़ुशी लाएगा,
खाटू वाला खुद खाटू से,
तेरे लिए आएगा ॥
दुनिया वाले क्या कहते है,
उसपे ना तू विचार कर,
श्याम के आगे करके समर्पण,
जो भी मिले स्वीकार कर,

हार के खुद को तुझको जिताने,
तेरे लिए आएगा,
मोरछड़ी ले लीले चढ़के,
संग ख़ुशी लाएगा,
खाटू वाला खुद खाटू से,
तेरे लिए आएगा ॥
जितनी भी उलझन है ‘मोहित’,
श्याम उसे हल कर देगा,

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

पापों से मुक्ति देकर के,
जीवन सफल ये कर देगा,
केवट बनकर पार लगाने,
तेरे लिए आएगा,
मोरछड़ी ले लीले चढ़के,
संग ख़ुशी लाएगा,
खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा ॥
खाटू वाला खुद खाटू से,
तेरे लिए आएगा,
मोरछड़ी ले लीले चढ़के,
संग ख़ुशी लाएगा,
खाटू वाला खुद खाटू से,
तेरे लिए आएगा ॥

खाटू श्याम जी के गाने (Khatu Shyam Ji Ke Gane)

खाटू वाले श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥
जिसने भी चौखट पे अर्जी लगाई,
पल भर में बाबा ने कर ली सुनाई,

तेरी महिमा तू ही जाने,
हम तो हो गए तेरे दीवाने,
रखना तू हम पर दया,
खाटू वालें श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

श्याम तेरे भक्तों को तेरा सहारा,
तेरे भरोसे ही चलता गुजारा,
सबकी नैया तेरे हवाले,
गहरे भंवर से तू ही निकाले,
खाते है तेरा दिया,
खाटू वालें श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥
सांवरे की घर घर में ज्योत जले है,
लाखों दिलों में तेरी भक्ति पले है,

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

सांचा जग में नाम तिहारा,
हर्ष हमेशा देना सहारा,
हमको ना देना भुला,
खाटू वालें श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

खाटू वाले श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

सुन ले मेरी खाटू वाले (Sun Le Meri Khatu Wale)

सुनले अर्ज मेरी खाटू वाले श्याम,
अर्ज मैं लिख रा सा सारा हाल तमाम,
ले सुनले अर्ज मेरी…..

पांच सात दे कोठी बंगले और बढ़िया सी गाड़ी,
स्विस बैंक में चाले खाते किस्मत लिखदे खट्टी,
बड़े बड़े साहूकारा में भी हो मेरा नाम,
ले सुनले अर्ज मेरी…..

देश विदेश में चाले बिजनस करदे बोत निराला,
जठे में किंग में जाऊ मेरे गल नोटों की माला,
सुबह शाम तेरी सेवा करदु बोलू जय श्री श्याम,
ले सुनले अर्ज मेरी…..

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

चीकू की सा अर्जी बाबा जल्दी करदे पूरी,
कहे बात की कसार रहे तो आपे करदे पूरी,
पूजा तेरे भजन सुनावे चन्रो में लावे ध्यान,
ले सुनले अर्ज मेरी…..

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment