ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Khatu Shyam Gyaras: खाटू श्याम बर्थडे आज ग्यारस, पूजा-भोग से पूरी होगी हर मनोकामना

On: नवम्बर 1, 2025 10:17 पूर्वाह्न
Follow Us:
Khatu Shyam Gyaras: खाटू श्याम बर्थडे आज ग्यारस, पूजा-भोग से पूरी होगी हर मनोकामना
Join WhatsApp Group

Khatu Shyam Gyaras Today: खाटू श्याम जी वही हैं जिन्हें महाभारत के वीर बर्बरीक के रूप में जाना जाता है। वे घटोत्कच और मोरवी के पुत्र हैं। महाभारत युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण उनसे इतने प्रसन्न हुए कि श्याम नाम दिया और वरदान दिया कि कलियुग में तुम मेरे नाम से पूजे जाओगे।

जो सच्चे मन से तुम्हारा नाम लेगा, उसकी हर मनोकामना पूरी होगी। खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। तो आज खाटू श्याम का जन्मदिन है या नहीं, ये यहां से पता चल जाएगा।

अहोई अष्टमी 1 नवंबर को: पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 18 मिनट, नोट करें शुभ समय | ahoi-ashtami-2026-date-puja-muhurat-vidhi-timings
अहोई अष्टमी 1 नवंबर को: पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 18 मिनट, नोट करें शुभ समय

क्या आज खाटू श्याम का जन्मदिन है? Khatu Shyam Gyaras

हां, आज कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी है। आज ही यानी 1 नवंबर 2025, शनिवार को खाटू श्याम का जन्मदिन है।

2025 में खाटू श्याम जी की ग्यारस कब है?

ग्यारस संस्कृत के एकादशी शब्द का बोलचाल का रूप है। कार्तिक शुक्ल एकादशी पर ही खाटू श्याम का जन्मदिन मनाते हैं, इसलिए इसे खाटू श्याम जी की ग्यारस कहते हैं। इस साल आज यानी 1 नवंबर को खाटू श्याम जी की ग्यारस है।

करवा चौथ की पूजा में कलश के अंदर क्या रखा जाता है? नोट कर लें ये जरूरी बातें | karwa-chauth-kalash-samagri-rules-karwa-vs-lota-difference
करवा चौथ की पूजा में कलश के अंदर क्या रखा जाता है? नोट कर लें ये जरूरी बातें

खाटू श्याम के जन्मदिन पर क्या करें?

खाटू श्याम जी के जन्मदिन पर सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। बाबा की पूजा करें और घी या तेल का दीप जलाकर आरती उतारें। जो खाटू धाम नहीं जा सकते, वे मन ही मन “खाटू श्याम शरणं मम” का जाप करें। बाबा को खीर, चूरमा, कच्चा दूध, मिठाई और फल का भोग लगाएं – कच्चा दूध विशेष रूप से डालें, ये बाबा को बहुत पसंद है। जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े या दान दें और पशु-पक्षियों को अन्न-जल दें – ये बहुत शुभ माना जाता है।

घर के अंदर या बाहर? दिवाली पर मां लक्ष्मी के पदचिह्न स्थापित करने की सही जगह जानिए | diwali-2026-lakshmi-charan-paduka-direction-rules-main-door-vastu
घर के अंदर या बाहर? दिवाली पर मां लक्ष्मी के पदचिह्न स्थापित करने की सही जगह जानिए

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment