Maharaja Agrasen Jayanti 22 September: नई दिल्ली: महाराजा अग्रसेन जयंती अग्रवाल और अग्रोहा समाज के लिए बेहद खास दिन है। भगवान श्री राम के वंशज और अग्रवाल समाज के संस्थापक माने जाने वाले महाराजा अग्रसेन को उनकी उदारता और समाज सुधारों के लिए याद किया जाता है।
मान्यता है कि उनकी कुलदेवी महालक्ष्मी ने उन्हें और उनके वंशजों को हमेशा समृद्ध रहने का वरदान दिया था। माना जाता है कि उनका जन्म द्वापर युग के अंत और कलयुग के प्रारंभ में हुआ था, और वे भगवान श्री कृष्ण के समकालीन थे। आइए, जानते हैं 2025 में उनकी जयंती कब है और उनके जीवन की खास बातें।
महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 की तारीख Maharaja Agrasen Jayanti
महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 में 22 सितंबर को सोमवार के दिन धूमधाम से मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को आता है, जो शारदीय नवरात्र के पहले दिन के साथ मेल खाता है। इस दिन अग्रवाल समाज में उत्सव और पूजा-अर्चना का खास आयोजन होता है। 22 September
महाराजा अग्रसेन कौन थे
महाराजा अग्रसेन को अग्रवाल और अग्रहरि समुदायों का संस्थापक माना जाता है। उन्होंने हरियाणा में अग्रोहा नामक व्यापारिक शहर की स्थापना की थी।
मान्यता है कि उनके 18 पुत्रों और 18 गोत्रों से अग्रवाल समाज की नींव पड़ी। उनके गुरु मुनि तांडव्य थे। महाराजा अग्रसेन को उनकी उदारता और दयालुता के लिए जाना जाता है। उन्होंने पशु बलि की प्रथा को बंद किया और समाज में बराबरी की व्यवस्था लागू की, जिससे उनका नाम इतिहास में अमर हो गया।













