Masik Krishna Janmashtami 11 November: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2025: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस व्रत से जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। आज वही स्पेशल दिन है। जी हां, 11 नवंबर को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। भक्त लड्डू गोपाल की पूजा धूमधाम और श्रद्धा से करते हैं। आज भद्रा का साया भी है, इसलिए कान्हा जी की पूजा का सही टाइम यहां चेक कर लीजिए।
मासिक जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त Masik Krishna Janmashtami
शुभ मुहूर्त- 11:22 AM से 12:04 PM तक
गुलिक काल- 11:43 AM से 1:05 PM तक
अमृत काल- 12:01 PM से 01:35 PM तक
आज के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल- 2:28 PM से 3:50 PM
यमघण्टकाल- 8:58 AM से 10:20 AM
भद्रा- 06:41 AM से 11:32 AM
मासिक जन्माष्टमी पूजा विधि
मासिक जन्माष्टमी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सारे काम निपटा लें और स्नान कर लें। घर का मंदिर सजाएं, लड्डू गोपाल को नहलाकर नए कपड़े पहनाएं। मंदिर में चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर श्रीकृष्ण और राधा रानी की मूर्ति रखें। घी का दीपक जलाएं और विधि-विधान से आरती करें। भगवान कृष्ण के जन्म की कथा जरूर सुनें। लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। फिर सबमें प्रसाद बांटें और खुद भी लें।













