ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Masik Shivratri 18 नवंबर मासिक शिवरात्रि: रात 11:40 से 12:33 तक सबसे खास मुहूर्त, मत चूकना!

On: नवम्बर 18, 2025 8:32 पूर्वाह्न
Follow Us:
Masik Shivratri 18 नवंबर मासिक शिवरात्रि: रात 11:40 से 12:33 तक सबसे खास मुहूर्त, मत चूकना!
Join WhatsApp Group

Masik Shivratri 18 November Monthly Shivratri 2025: हर महीने की तरह आज भी मासिक शिवरात्रि का पावन पर्व आ गया है। ये व्रत प्रदोष व्रत की तरह ही भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है और साल में कुल 12 शिवरात्रियां आती हैं।

आज 18 नवंबर 2025, मंगलवार को मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं आज का सबसे शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि…

आज का सबसे शुभ पूजा मुहूर्त Masik Shivratri

आज मासिक शिवरात्रि की पूजा निशिता काल में सबसे उत्तम मानी गई है।
निशिता पूजा मुहूर्त: रात 11:40 बजे से 12:33 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: रात 12:07 बजे से 1:47 बजे तक

धनतेरस पर आज शाम 6:02 से शुरू होगा पूजन, खरीदारी में भूलकर भी न लाएं ये 3 चीजें | dhanteras-2026-puja-shubh-muhurat-vidhi-samagri-yam-deepdan
धनतेरस पर आज शाम 6:02 से शुरू होगा पूजन, खरीदारी में भूलकर भी न लाएं ये 3 चीजें

इसी समय शिवलिंग का अभिषेक और पूजा करने से सबसे ज्यादा फल मिलता है। इस दिन शिववास प्रातःकाल तक भोजन में रहेंगे, उसके बाद श्मशान में चले जाएंगे।

आज बन रहे हैं खास शुभ योग

इस बार की मासिक शिवरात्रि और भी खास है क्योंकि कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। आयुष्मान योग और सौभाग्य योग का संयोग है। चंद्रमा तुला राशि में शुक्र के साथ हैं, जिससे कलात्मक योग बन रहा है। वहीं वृश्चिक राशि में सूर्य, मंगल और बुध की युति से त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग और आदित्य मंगल योग बन रहा है। इन शुभ योगों में की गई पूजा हजार गुना फल देती है।

मासिक शिवरात्रि पूजा की सही विधि

सुबह सूरज निकलने से पहले उठकर नहा-धोकर साफ कपड़े पहन लें। शिव परिवार (शिवजी, माता पार्वती, गणेशजी, कार्तिकेय और नंदी) की पूजा करें। शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें – जल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और गंगाजल मिलाकर चढ़ाएं। बेलपत्र, धतूरा, श्रीफल जरूर चढ़ाएं।

मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है दक्षिणावर्ती शंख, जानें स्थापना का सही नियम | dakshinavarti-shankh-diwali-puja-significance
मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है दक्षिणावर्ती शंख, जानें स्थापना का सही नियम

शिव अष्टक, शिव चालीसा या कोई भी शिव श्लोक पढ़ें। दिनभर अन्न न खाएं, सिर्फ फलाहार कर सकते हैं। अगले दिन सुबह फिर शिवजी की पूजा करके दान-दक्षिणा दें और व्रत खोलें।
बस इतना कर लो – भोलेनाथ की कृपा से हर मुश्किल आसान हो जाएगी!

दिवाली पर तिजोरी में रखें हल्दी की यह पोटली, साल भर बनी रहेगी धन की बरकत | diwali-puja-haldi-totka-tijori-wealth-remedy
दिवाली पर तिजोरी में रखें हल्दी की यह पोटली, साल भर बनी रहेगी धन की बरकत

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment