ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Mata Rani Bhajan Lyrics: ढोलक वाले भजन लिरिक्स, ये गीत सुनते ही हो जाएंगे दीवाने

On: सितम्बर 20, 2025 6:20 पूर्वाह्न
Follow Us:
Mata Rani Bhajan Lyrics: ढोलक वाले भजन लिरिक्स, ये गीत सुनते ही हो जाएंगे दीवाने
Join WhatsApp Group

Mata Rani Bhajan Lyrics: Dholak bhajan lyrics: दिल्ली: नवरात्रि 2025 का त्योहार बस दो दिन बाद, 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक मां अंबे की पूजा-अर्चना का सिलसिला चलेगा, और शाम के वक्त घर-घर में माता रानी के भजन गूंजेंगे। खासकर ढोलक वाले ये गीत तो दिल छू लेते हैं।

भक्तों का मानना है कि सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं। तो इस बार नवरात्रि में इन भजनों को जरूर गुनगुनाएं। यहां है माता के चुनिंदा भजनों की पूरी लिस्ट, लिरिक्स के साथ। जय माता दी!

माता के भजन ढोलक वाले Mata Rani Bhajan Lyrics

ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, नीचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे एक अंधा पुकार रहा, मैया अंधे को आंखे दो उसे तेरा ही सहारा है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, नीचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे कोढ़ी पुकार रहा, मैया कोढ़ी को काया दो उसे तेरा ही सहारा है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, नीचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

मैया जी के द्वारे पे निर्धन पुकार रहा, मैया निर्धन को माया दो उसे तेरा ही सहरा है
ऊँचे ऊँचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, निचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे बांझन पुकार रही, मैया बांझन को बेटा दो उसे तेरा ही सहारा है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, निचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है

मैयाजी के द्वारे पे एक कन्या पुकारी रही, मैया कन्या को वर घर दो उसे तेरा ही सहारा है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, निचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे तेरे भगत पुकार रहे, मैया भगतो को दर्शन दो उन्हें तेरा ही सहारा है
ऊँचे ऊँचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, निचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है

मैया शेर पे चढ़के आजा लिरिक्स (Mata Ke Bhajan Lyrics In Hindi)

मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
मैया कैसा जल है चढ़ाना, तेरे पूछे भगत जन गली गली,
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
मैया कैसा दीप जलाएं, तेरी रौशन हो जाए गली गली,
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
मैया कैसा भोग लगाएं, तेरी कृपा बरसे गली गली,
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

मैया कैसी भेटें गाएं, तेरे नाचे भगत जन गली गली,
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
मैया कैसा चोला चढ़ाएं, चोले की चमक जाए गली गली,
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
मैया कैसे तुझे मनाए, जयकारा गूँजे गली गली,
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।

माता के भजन लिस्ट (Navratri Mata Ke Bhajan)

नवरात्रि के नौ दिनों में ये भजन तो जरूर बजेंगे। चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। पवन उड़ा के ले गयी रे मेरी माँ की चुनरिया। तू ही दुर्गा, तू ही भवानी। मैं बालक तू माता। मैया तार दे। हमको ये तो बता दो ओ मैया तेरा जलवा कहा पे नही है। मैया तेरी जय जय कार।

माता वैष्णो के आए नवरात्रे। तुही मेरी मैया जी तू ही शेरावाली रे तेरे भगत खड़े दरबार। माँ दिवाना जग है तेरा। मेरी माँ के जैसा कोई दरबार नहीं। मैया के दीवानों ने दरबारा सजाया है। रुनझुन बाजे पायलिया मोरी मैया के पाँव में। भर दो झोली मेरी शेरोवाली। कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाये।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

फूलो से अंगना सजाउंगी जब मैया मेरे घर आएगी। मईया राणी के भवन में हम दिवाने हो गए। प्यारा सजा है तेरा द्वार। जय अंबे गौरी आरती। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये। आ मा आ तुझे दिल ने पुकारा।
इन भजनों को गाते हुए नवरात्रि का मजा दोगुना हो जाएगा। मां की कृपा बनी रहे, जय माता दी!

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment