1. Home
  2. Lifestyle

Honth Par Til Hone ka Matlab: होंठ पर तिल होने का मतलब, जानें क्या है इसका रहस्य

Mole On Lips : जानिए होंठों पर इन जगहों पर ''तिल'' का होना क्या कहता है?
Sharir par til ka mahatva: जिन लोगों के चेहरे पर ऊपरी होंठ के दाईं तरफ तिल होता है कि ऐसे लोगों का दिल भी प्यार और रिलेशनशिप के मामले में बहुत खास होते हैं। ऐसे लोग पार्टनर से प्यार पाने में बेहद लकी माने जाते हैं।

Mole On Lips, Hoth par til : समुद्रशास्त्र मुताबिक व्यक्ति के शरीर पर जितने भी प्रकार के निशान और चिह्न होते हैं, उन सभी का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। ऐसे ही शरीर पर मौजूद तिल भी होते हैं। तिल खूबसूरती तो बढ़ाते हैं वहीं हमारे दिल के बारे में भी काफी कुछ कह जाते हैं। वहीं होठों पर तिल होना या होंठ के आस-पास तिल हो तो वह लोगों का अपनी ओर जल्दी आकर्षित करते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

नीचे वाले होंठ के बाईं ओर तिल का होना?

अगर किसी व्यक्ति के चेहरे पर नीचे वाले होंठ के बाईं ओर तिल हो तो ऐसे लोगों को खाने-पीने और घूमने का खास शौक होता है। और कपड़े भी ये ब्रांडेड पहनना पसंद करते हैं। लेकिन इसके साथ ही सावधान रहने वाली बात यह है कि ऐसे लोगों को गंभीर रोग का खतरा रहता है। मगर अच्छी बात यह है कि इस तरह के महिला हों या पुरुष पार्टनर के साथ इनकी दोस्ती अच्छी रहती है।

होंठ के नीचे तिल होना?

यदि किसी व्यक्ति के होंठ के नीचे तिल हो तो ऐसे व्यक्ति अपने काम में निपुण होते हैं। इसी कारण ये अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। साथ ही साथ ही ये लोग साहसी, चतुर, मेहनती और ईमानदार माने जाते हैं।

Rose Day Shayari for Girlfriend in Hindi: गर्लफ्रेंड के लिए रोज डे शायरी, इन रोमांटिक मैसेज से पहुंचाएं अपने दिल की बात

ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये मजबूत इच्छा शक्ति वाले होते हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति के चेहरे पर नीचे वाले होंठ के बीचोंबीच में तिल हो तो ऐसा माना जाता है कि ऐसी महिलाएं अपने पति से बहुत प्यार करती है।

 ऊपरी होंठ पर दाईं तरफ तिल होना?

 जिन लोगों के चेहरे पर ऊपरी होंठ के दाईं तरफ तिल होता है कि ऐसे लोगों का दिल भी प्यार और रिलेशनशिप के मामले में बहुत खास होते हैं। ऐसे लोग पार्टनर से प्यार पाने में बेहद लकी माने जाते हैं। बात अगर महिलाओं की हो तो उन्हें अपने पार्टनर का साथ जिंदगी भर मिलता है और जिन्हें वह प्यार करती हैं या डेट करती हैं।

 वही उनका जीवनसाथी बन जाता है। वहीं ऐसे पुरुषों को समझ पाना आसान नहीं होता है। ऐसे पुरुषों के बारे में कहा जाता है कि वे जिसको पसंद करते हैं उसी से बात करते हैं। ऐसे पुरुष लग्जरी लाइफ को पसंद करते हैं।

होंठो के ऊपर तिल का महत्‍व

यदि किसी के होंठों के ऊपर तिल हो तो वह व्यक्ति बहुत बातूना होता है। केवल इतना ही नहीं ये लोग बहुत ही मधुर बोलते हैं जिससे लोग बहुत जल्दी इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। होंठ के ऊपर तिल विलासिता और कामुकता को दर्शाता है। इन लोगों को महंगी चीजें खरीदने का शौक होता है। ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में खूब परिश्रम करते हैं और उच्च अधिकारियों के पंसदीदा रहते हैं।

ऊपरी होंठ पर बाईं तरफ हो तिल होना?

अगर किसी के ऊपर होंठ के बाईं तरफ तिल हो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों को प्यार के मामले में बहुत असफलता नहीं मिल पाती है। दिल से भले होने के बाद भी ऐसे लोग पार्टनर का प्यार अधिक नहीं हासिल कर पाते। लेकिन ऐसे तिल वाली महिलाएं दिल की बहुत साफ और खुशमिजाज होती हैं। आफिस में कोई इनके साथ मजाक भी करता है जो ये हंसकर टाल देती हैं। मगर इस तरह के पुरुषों को कभी कभी गुस्सा अधिक आ जाता है।

GF ko Valentine wish kaise kare: गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन विश कैसे करें, हम बताएं आपको प्रेमिका के लिए बेस्‍ट शायरी


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।