ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

National Daughter Day: बेटियों को बनाएँ खास! शायरी, कोट्स और शुभकामनाएँ

On: सितम्बर 28, 2025 4:12 अपराह्न
Follow Us:
National Daughter Day: बेटियों को बनाएँ खास! शायरी, कोट्स और शुभकामनाएँ
Join WhatsApp Group

National Daughter Day wishes in hindi: नई दिल्ली | बेटियाँ घर की रौनक और जीवन का गहना होती हैं। हर साल सितंबर के चौथे रविवार को दुनिया भर में नेशनल डॉटर्स डे मनाया जाता है, और इस साल 28 सितंबर 2025 को यह खास दिन बेटियों के सम्मान और प्यार को समर्पित है।

बेटियाँ न सिर्फ घर को खुशियों से भरती हैं, बल्कि आज हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी से झंडे गाड़ रही हैं। चाहे वो मायके में हो या ससुराल में, बेटियाँ हर रिश्ते को प्यार और समर्पण से सजाती हैं। इस डॉटर्स डे पर अपनी बेटी को खास महसूस कराने के लिए हम लाए हैं चुनिंदा शायरी, कोट्स और शुभकामना संदेश, जिन्हें आप उनके साथ साझा कर सकते हैं।

बेटियों के लिए खास शायरी और संदेश National Daughter Day

डॉटर्स डे बेटियों को यह बताने का मौका है कि वो आपके लिए कितनी अनमोल हैं। यहाँ कुछ खास शायरी और संदेश हैं, जिन्हें आप वॉट्सऐप स्टेटस, मैसेज या तस्वीरों के साथ शेयर कर सकते हैं:

शायरी 1: बेटियों के पास भी पंख होते हैं, कभी उनके अरमान देखें, एक मौका और थोड़ा सा हौसला दो, फिर उनकी ऊँची उड़ान देखें। हैप्पी डॉटर्स डे 2025

शायरी 2: बेटी हो या बहू अपनी मुस्कान से, घर में उजाला कर देती है, सारे गमों को अपने दामन में समेट कर, खुशियों से वो आँगन भर देती है। हैप्पी डॉटर्स डे 2025

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

शायरी 3: गुलों की पालकी में है बहारों की वो बेटी है, चहेती चाँद की रौशन सितारों की वो बेटी है। डॉटर्स डे की शुभकामनाएँ

शायरी 4: खिलती हुईं कलियाँ हैं बेटियाँ, माँ-बाप का दर्द समझती हैं बेटियाँ, घर को रौशन करती हैं बेटियाँ, लड़के आज हैं, तो आने वाला कल हैं बेटियाँ। हैप्पी डॉटर्स डे 2025

शायरी 5: खुशबू बिखेरती फूल है बेटी, इंद्रधनुष का सुंदर रूप है बेटी, सुरों को सुंदर बनाने वाली साज है बेटी, हकीकत में इस धरती का ताज है बेटी। हैप्पी डॉटर्स डे 2025
और भी प्यारे संदेश

संदेश 6: देवालय में बजते शंख की ध्वनि है बेटी, देवताओं के हवन यज्ञ की अग्नि है बेटी, खुशनसीब हैं वो जिनके आँगन में है बेटी, जग की तमाम खुशियों की जननी है बेटी। हैप्पी डॉटर्स डे 2025

संदेश 7: खुदा की खूबसूरत मूरत होती है बेटी, बेटा हीरा तो अनमोल मोती हैं बेटियाँ, बनाकर उन्हें बड़ा खुश होता है रब, वो हर रिश्ते को बड़े प्यार से संजोती है। हैप्पी डॉटर्स डे 2025

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

संदेश 8: सारे जहाँ की खुशियाँ मैं तुझ पर लुटा दूँ, जिस राह से तू गुजरे वहाँ फूल बिछा दूँ, होगी विदा तूँ जब भी मेरे आँगन से “बेटी”, ख्वाहिश है यही ज़मीं से लेकर पूरा आसमाँ सजा दूँ। हैप्पी डॉटर्स डे 2025

संदेश 9: लक्ष्मी का वरदान हैं बेटियाँ, सरस्वती का मान हैं बेटियाँ, देवी का रूप व देवों का मान हैं बेटियाँ, परिवार के कुल को जो रौशन करें वो चिराग हैं बेटियाँ। हैप्पी डॉटर्स डे 2025

संदेश 10: बेटियाँ होती हैं जिंदगी में बेहद खास, उनके साथ अनोखा होता है एहसास, हर किसी को होना चाहिए इस पर नाज़, क्योंकि बेटी है जीवन का साज। हैप्पी डॉटर्स डे 2025

बेटियों को सशक्त बनाने का प्रण

डॉटर्स डे सिर्फ शुभकामनाएँ देने का दिन नहीं, बल्कि बेटियों को सशक्त बनाने का संकल्प लेने का मौका है। इस 28 सितंबर को अपनी बेटी को बताएँ कि वो आपके लिए कितनी खास है।

इन शायरी और संदेशों को उनके साथ शेयर करें और उनके सपनों को पंख देने का वादा करें। आइए, इस डॉटर्स डे पर बेटियों की हर उपलब्धि पर गर्व करें और उन्हें और ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करें।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment