ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Navratri 2025: नवरात्रि पर 10 रंगों से सजाएं मां के 10 दिन, जानें हर दिन की तारीख और देवी का नाम!

On: सितम्बर 21, 2025 8:50 अपराह्न
Follow Us:
Navratri 2025: नवरात्रि पर 10 रंगों से सजाएं मां के 10 दिन, जानें हर दिन की तारीख और देवी का नाम!
Join WhatsApp Group

Navratri 2025 ke nau dinon ke nau rang ki list: नवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। साल में दो बार आने वाली नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। ये पर्व चैत्र और आश्विन मास में मनाए जाते हैं, और आश्विन मास की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस साल 2025 में शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रही है। खास बात ये है कि इस बार नवरात्रि 9 की बजाय 10 दिन की होगी। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि 2025 की तारीखों, देवियों और उनके खास रंगों की पूरी लिस्ट। हर दिन किस रंग को पहनकर मां की कृपा पाएं, वो भी डेट के साथ जानें!

Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि दिन, तारीख और रंगों की लिस्ट

नवरात्रि के हर दिन का अपना महत्व है, और हर दिन मां के अलग-अलग स्वरूप की पूजा के साथ एक खास रंग पहना जाता है। नीचे देखें 2025 की शारदीय नवरात्रि की पूरी लिस्ट, जिसमें तारीख, दिन, मां का स्वरूप और रंग शामिल हैं:

दिन 1: 22 सितंबर, सोमवार – मां शैलपुत्री (सफेद)

पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। इस दिन सफेद वस्त्र पहनें।

दिन 2: 23 सितंबर, मंगलवार – मां ब्रह्मचारिणी (लाल)

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें। लाल रंग शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है।

दिन 3: 24 सितंबर, बुधवार – मां चंद्रघंटा (शाही नीला)

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। शाही नीला रंग पहनकर मां की कृपा पाएं।

दिन 4: 25 सितंबर, गुरुवार – मां कूष्माण्डा (पीला)

चौथे दिन मां कूष्माण्डा की पूजा होती है। पीला रंग खुशी और समृद्धि का प्रतीक है।

दिन 5: 26 सितंबर, शुक्रवार – मां कूष्माण्डा (पीला)

पांचवें दिन भी मां कूष्माण्डा की पूजा होगी। इस दिन भी पीला रंग पहनें।

दिन 6: 27 सितंबर, शनिवार – मां स्कंदमाता (हरा)

छठे दिन मां स्कंदमाता की पूजा करें। हरा रंग प्रकृति और शांति का प्रतीक है।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

दिन 7: 28 सितंबर, रविवार – मां कात्यायनी (ग्रे या स्लेटी)

सातवें दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। ग्रे या स्लेटी रंग पहनें।

दिन 8: 29 सितंबर, सोमवार – मां कालरात्रि (नारंगी)

आठवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करें। नारंगी रंग साहस और ऊर्जा का प्रतीक है।

दिन 9: 30 सितंबर, मंगलवार – मां महागौरी (मोर हरा)

नौवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। मोर हरा रंग सुंदरता और शांति का प्रतीक है।

दिन 10: 1 अक्टूबर, बुधवार – मां सिद्धिदात्री (गुलाबी)

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करें। गुलाबी रंग प्रेम और सौम्यता का प्रतीक है।

नोट: इस बार नवरात्रि में 10 दिन हैं, इसलिए एक रंग (पीला) दो दिन पहना जाएगा।

2025 में नवरात्रि 10 दिन की क्यों?

दृक पंचांग के अनुसार, 2025 की शारदीय नवरात्रि 10 दिन की होगी। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज बताते हैं कि इस साल श्राद्ध पक्ष में एक तिथि कम है। इस कमी को पूरा करने के लिए नवरात्रि में एक अतिरिक्त तिथि जोड़ी गई है। इस कारण 25 और 26 सितंबर को चतुर्थी तिथि दोहराई जाएगी। दोनों दिन मां कूष्माण्डा की पूजा होगी और पीला रंग पहना जाएगा।

मां की कृपा पाने के लिए रंगों का महत्व

नवरात्रि में रंगों का खास महत्व है। हर रंग मां के स्वरूप और उस दिन की ऊर्जा को दर्शाता है। इन रंगों को पहनने से भक्तों को मां की विशेष कृपा मिलती है। तो इस नवरात्रि, इन रंगों को अपनाकर मां दुर्गा की पूजा को और खास बनाएं।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment