Navratri Fast Benefits: A treasure of health! Know the amazing benefits of fasting!: नवरात्रि का पवित्र पर्व पूरे देश में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मां दुर्गा की पूजा के साथ-साथ इस दौरान लोग व्रत भी रखते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि का व्रत न सिर्फ आध्यात्मिक शांति देता है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी कमाल का है? यह व्रत आपके शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन को बेहतर बनाने और मन को शांत करने में मदद करता है। शरदीय नवरात्रि 2025 जल्द ही शुरू होने वाली है। अगर आप भी व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके सेहत से जुड़े शानदार फायदे।
शरीर को मिलता है प्राकृतिक डिटॉक्स Navratri Fast Benefits
नवरात्रि व्रत में तला-भुना और भारी खाना छोड़कर हल्का और सात्विक आहार लिया जाता है। यह आपके शरीर को शुद्ध करने का शानदार मौका देता है।
डॉक्टरों का कहना है कि यह प्राकृतिक डिटॉक्स की तरह काम करता है, जो पाचन तंत्र को सुधारता है और शरीर में नई ऊर्जा भरता है। इससे आप खुद को हल्का और तरोताजा महसूस करते हैं।
पोषण से भरपूर है व्रत का आहार
शारदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. श्रेय श्रीवास्तव बताते हैं, “नवरात्रि का व्रत सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान है।
” इस दौरान फल, सब्जियां, मेवे और दूध जैसे सात्विक आहार लिए जाते हैं, जो विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
वजन घटाने और सूजन कम करने में मदद
व्रत के दौरान कम कैलोरी वाला हल्का आहार लेने से शरीर में फैट जमा नहीं होता। इससे धीरे-धीरे वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, फल और ड्राई फ्रूट्स में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ और हल्का रहता है।
पाचन तंत्र को मिलता है आराम
नवरात्रि में भारी खाने की जगह साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और फल खाए जाते हैं। ये आहार आसानी से पच जाते हैं, जिससे पाचन तंत्र को आराम मिलता है। इससे पेट हल्का रहता है और आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद
डॉ. श्रेय के मुताबिक, नवरात्रि का व्रत न सिर्फ शरीर, बल्कि मन को भी शांति देता है। पूजा-पाठ और ध्यान से तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का शानदार तरीका है।
क्यों रखें नवरात्रि का व्रत?
नवरात्रि का व्रत सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी है। यह डिटॉक्स, इम्युनिटी बढ़ाने, वजन नियंत्रित करने और तनाव कम करने का बेहतरीन तरीका है। इस नवरात्रि व्रत को अपनाकर न सिर्फ मां दुर्गा की कृपा पाएं, बल्कि अपने शरीर और मन को भी स्वस्थ रखें।
नोट: यह लेख चाइल स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के साथ बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है और उनके द्वारा सत्यापित है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य है। कोई भी फिटनेस प्रोग्राम या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।













