ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Navratri Friday Remedies: आज करें ये खास उपाय, माता लक्ष्मी बरसाएंगी धन और समृद्धि!

On: September 26, 2025 9:39 AM
Follow Us:
Navratri Friday Remedies: आज करें ये खास उपाय, माता लक्ष्मी बरसाएंगी धन और समृद्धि!
Join WhatsApp Group

Navratri Friday Remedies today Lakshmi Puja: शारदीय नवरात्रि 2025 का पर्व 22 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। इस बार चतुर्थी तिथि शुक्रवार, 26 सितंबर को पड़ रही है, और इस दिन माता कुष्मांडा के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा करना बेहद खास माना जा रहा है।

शास्त्रों के मुताबिक, नवरात्रि के शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर आप भी धन की कमी से जूझ रहे हैं, तो इस दिन कुछ आसान और असरदार उपाय कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि 26 सितंबर को कौन से उपाय आपके लिए ला सकते हैं धन-धान्य!

श्रीसूक्त का पाठ लाएगा धन Navratri Friday Remedies

ऋग्वेद के अनुसार, श्रीसूक्त का पाठ जीवन में हर तरह का सुख और समृद्धि देता है। मान्यता है कि नवरात्रि के शुक्रवार को इसका 11 या 21 बार पाठ करने से माता लक्ष्मी घर में वास करती हैं और अचानक धन लाभ होता है। इसके लिए 26 सितंबर को सुबह स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें। माता कुष्मांडा और लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें।

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

कमल का फूल माता लक्ष्मी को अर्पित करें और श्रीसूक्त का पाठ करें। अंत में ‘ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्’ मंत्र का 108 बार जाप करें। माता को खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाएं। यह उपाय धन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कनकधारा स्तोत्र से होगी धनवर्षा

कनकधारा स्तोत्र, जो आदि शंकराचार्य ने रचा था, धन प्राप्ति का सबसे आसान और प्रभावी उपाय माना जाता है। नवरात्रि में माता शक्ति जाग्रत अवस्था में होती हैं, इसलिए यह समय इस स्तोत्र के पाठ के लिए खास है। शुक्रवार को पूजा के दौरान अष्ट लक्ष्मी यंत्र का चित्र सामने रखें।

विधिवत पूजा के बाद कनकधारा स्तोत्र का 21 बार पाठ करें और माता को गुलाब का फूल अर्पित करें। इसके बाद ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें। पूजा के बाद सफेद वस्त्र या चावल का दान करें। यह उपाय आपकी तिजोरी को धन से भर सकता है।

40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स
40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स

लौंग-इलायची का अचूक टोटका

गरुड़ पुराण के अनुसार, नवरात्रि के शुक्रवार को लौंग और इलायची का दान धन प्राप्ति का शक्तिशाली उपाय है। इसके लिए 26 सितंबर को एक पीले कपड़े में 2 लौंग, 5 इलायची और 5 सुपारी बांधें।

इसे पूजा के समय माता दुर्गा के चरणों में रखें और ‘ॐ नमो भगवती धनदायिनी नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। माता से धन की कामना करें। अगले दिन इस बंधे कपड़े को किसी जरूरतमंद को दान करें या बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह टोटका माता लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और धन-समृद्धि लाता है।

Banana Peel Beauty Hack: दाग-धब्बों और झुर्रियों पर कितना असरदार है यह ट्रेंड
Banana Peel Beauty Hack: दाग-धब्बों और झुर्रियों पर कितना असरदार है यह ट्रेंड

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment