ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Navratri Puja: नवरात्रि पूजा में इन 4 बातों का रखें खास ध्यान!

On: सितम्बर 23, 2025 6:09 पूर्वाह्न
Follow Us:
Navratri Puja: नवरात्रि पूजा में इन 4 बातों का रखें खास ध्यान!
Join WhatsApp Group

Navratri Puja Tips in hindhi; ज्योतिष | नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा की भक्ति और उपासना के लिए सबसे खास माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिनों तक मां भगवती की विधिवत पूजा करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

आज से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, और इस बार खास बात यह है कि आमतौर पर 9 नवरात्रि होती हैं, लेकिन इस बार 10 नवरात्रि हैं। इससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। इस खबर में हम आपको नवरात्रि पूजन से जुड़ी कुछ ऐसी खास बातें बताएंगे, जिनका ध्यान रखकर आप मां दुर्गा को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं।

मां को लगाएं सात्विक भोग Navratri Puja

नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा को सात्विक भोजन का भोग लगाना चाहिए। किसी भी तरह के तामसिक भोजन, जैसे मांस-मदिरा या लहसुन-प्याज, का इस्तेमाल पूजा में बिल्कुल न करें। सात्विक भोग से मां जल्दी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में सुख-शांति का वास होता है।

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

नकारात्मकता से रहें दूर

मां दुर्गा की पूजा के दौरान अपने मन को शुद्ध और सकारात्मक रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और किसी को अपशब्द न कहें। क्रोध से भी बचें। पूजा में पूरा ध्यान लगाएं और अपने विचारों को पवित्र रखें। ऐसा करने से मां की कृपा आप पर बनी रहेगी।

लाल रंग का करें उपयोग

नवरात्रि में लाल रंग का विशेष महत्व है। मां दुर्गा को लाल रंग की चुन्नी अर्पित करें। पूजा में लाल रंग के कपड़े, फूल या अन्य सामग्री का उपयोग करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और शत्रु आप पर हावी नहीं हो पाएंगे।

अखंड ज्योत का रखें ध्यान

मां दुर्गा की पूजा में दीपक का होना बेहद जरूरी है। बिना दीपक के पूजा अधूरी मानी जाती है। घर में दीपक जलाकर ही मां की अराधना करें। अगर संभव हो तो अखंड ज्योत जलाएं, लेकिन ध्यान रखें कि इसे कभी अकेला न छोड़ें। घर में कोई न कोई व्यक्ति हमेशा मौजूद रहे, ताकि ज्योत की देखभाल हो सके।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, मान्यताओं और धर्मग्रंथों पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते ।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment