ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Parenting Tips for Kids: बच्चों को बनाएं सुपर सक्सेसफुल! पेरेंटिंग की इन गलतियों से बचें, जानें टिप्स

On: अगस्त 25, 2025 12:45 अपराह्न
Follow Us:
Parenting Tips for Kids: बच्चों को बनाएं सुपर सक्सेसफुल! पेरेंटिंग की इन गलतियों से बचें, जानें टिप्स
Join WhatsApp Group

Parenting Tips for Kids: Make your children super successful! Avoid these parenting mistakes, know the tips: नई दिल्ली: पेरेंटिंग एक ऐसा सफर है, जिसमें हर माता-पिता अपने बच्चे को कामयाब और आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। हर मां-बाप अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में की गई गलतियां बच्चों की सफलता में बाधा बन जाती हैं।

कुछ पेरेंट्स इस राह में सफल हो जाते हैं, तो कुछ कहीं न कहीं चूक जाते हैं। आइए जानते हैं, ऐसी कौन सी पेरेंटिंग गलतियां हैं जो बच्चों को सक्सेस से दूर रखती हैं और इन्हें कैसे सुधारा जा सकता है।

बच्चों के फैसलों में टांग न अड़ाएं Parenting Tips for Kids

कई माता-पिता बच्चों के हर छोटे-बड़े फैसले में दखल देते हैं। इससे बच्चे का आत्मविश्वास कमजोर होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा जीवन में आगे बढ़े, तो उसे अपने फैसले लेने की आजादी दें। हां, अगर बहुत जरूरी हो, तभी सलाह दें, लेकिन उसकी पसंद को महत्व दें।

मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है दक्षिणावर्ती शंख, जानें स्थापना का सही नियम | dakshinavarti-shankh-diwali-puja-significance
मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है दक्षिणावर्ती शंख, जानें स्थापना का सही नियम

असफलता का डर न डालें

कई बार पेरेंट्स बच्चों के मन में फेल होने का ऐसा डर बिठा देते हैं कि वे कुछ नया करने से कतराने लगते हैं। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को समझाएं कि हार-जीत जिंदगी का हिस्सा है। असफलता से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दें, ताकि बच्चे डर के बजाय आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाएं।

दूसरों से तुलना करना बंद करें

पेरेंट्स की आदत होती है कि वे अपने बच्चे की तुलना दूसरों से करते हैं। ऐसा करने से बच्चे में हीन भावना आ सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, तो तुलना करने की आदत को अलविदा कहें। हर बच्चा खास है, उसे उसी तरह प्रोत्साहित करें।

दिवाली पर तिजोरी में रखें हल्दी की यह पोटली, साल भर बनी रहेगी धन की बरकत | diwali-puja-haldi-totka-tijori-wealth-remedy
दिवाली पर तिजोरी में रखें हल्दी की यह पोटली, साल भर बनी रहेगी धन की बरकत

बच्चों की भावनाओं को समझें

बच्चों की भावनाओं का सम्मान करना माता-पिता की जिम्मेदारी है। घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बच्चा अपनी हर बात, चाहे सही हो या गलत, आपसे खुलकर साझा कर सके। उनकी भावनाओं को समझें और सही दिशा दिखाएं। इससे बच्चे का भरोसा बढ़ेगा और वे बेहतर निर्णय ले पाएंगे।

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने बच्चे को सफलता की राह पर ले जा सकते हैं। पेरेंटिंग में की गई ये गलतियां न सिर्फ माता-पिता के लिए परेशानी बनती हैं, बल्कि बच्चों की जिंदगी पर भी गहरा असर डालती हैं। सही परवरिश के साथ अपने बच्चे को आत्मनिर्भर और कामयाब बनाएं।

अहोई अष्टमी 1 नवंबर को: पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 18 मिनट, नोट करें शुभ समय | ahoi-ashtami-2026-date-puja-muhurat-vidhi-timings
अहोई अष्टमी 1 नवंबर को: पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 18 मिनट, नोट करें शुभ समय

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment