ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Raksha Bandhan poems: इन कविताओं से बहन-भाई को बताएं अपने दिल का प्यार!

On: August 6, 2025 11:58 AM
Follow Us:
Raksha Bandhan poems: इन कविताओं से बहन-भाई को बताएं अपने दिल का प्यार!
Join WhatsApp Group

Raksha Bandhan poems in Hindi (राखी पर कविता): रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अनमोल रिश्ते का जश्न है। चाहे कितनी भी नोंक-झोंक हो, भाई-बहन का प्यार दुनिया में सबसे खास होता है। दोनों के बीच भले ही छोटी-मोटी अनबन हो जाए, लेकिन एक-दूसरे के बिना उनकी जिंदगी अधूरी सी लगती है।

इस खूबसूरत रिश्ते को हिंदुस्तान रक्षाबंधन के रूप में मनाता है। भाई-बहन के इस प्यार को शब्दों में बयां करना आसान नहीं, लेकिन कुछ खास कविताओं ने इस प्यार को दिल छू लेने वाले अंदाज में पेश किया है।

Raksha Bandhan poems: राखी पर कविता

अपने संग खुशियां लाती राखी

हर सावन में जब आती राखी,
अपने संग खुशियाँ लाती राखी,

रंग बिरंगे धागों संग आती राखी,
भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है राखी,

बहन के रक्षा के वादों की राखी,
लंबी हो सबसे उम्र तुम्हारी,

इस कामना से सजा के यह थाली,
माथे पर तिलक लगा कर बहना,

भाई संग खुशियां मनाती है,
बहनों के दिल को भाती राखी,

भाई को अनमोल बनाती राखी,
रक्षा का अटूट विश्वास है राखी,

हर सावन में जब आती राखी,
अपने संग खुशियां लाती राखी।

खुशियों की बहार लाई है राखी

Banana Peel Beauty Hack: दाग-धब्बों और झुर्रियों पर कितना असरदार है यह ट्रेंड
Banana Peel Beauty Hack: दाग-धब्बों और झुर्रियों पर कितना असरदार है यह ट्रेंड

रक्षाबंधन की सुबह आई, मानों खुशियों की बहार है छाई,
भाई की कलाई पर सजा दिया है बहन ने अपना प्यार,

लो बांध दिया है बहना ने धागे में लिपटी रिश्तों की अटूट डोर,
संग–संग बीता हंसते–खेलते साथ बचपन दोनों का,

हर सुख दुःख के साथी है यह बहन भाई की जोड़ी,
यह एक ही ऐसा रिश्ता है, जिसमें, वचन भी है, सम्मान भी है,

प्यार भी है और तकरार भी, पर एक दूजे की ढाल भी है,
भाई वो है जो बहना की आँखों में एक आंसू न देख सके,

बहन वो है जो भाई को एक आंच न आते देख सके,
यह रिश्ता भगवान की दिया सबसे प्यारा और न्यारा रिश्ता है,

हर साल इस पर्व पर, मिलती हैं बहनों को भाइयों से खूब प्यारी सौगातें,
बहन अरमानों की थाल सजा कर करती है भाई का अभिषेक।

Poems on Raksha Bandhan in Hindi: राखी की यह डोर है बंधी प्रेम के बंधन से

भाई–बहन के रिश्ते की अनमोल है यह राखी की डोर,
रंग–बिरंगे धागे में, छुपा है बहन का स्नेह,

तोहफे की आड़ में भाई ने भी छुपाया है प्यार अपना,
जब भैय्या की कलाई पर बांधती है बहन राखी की डोर,
तब स्नेह की ये कड़ी जुड़ जाती है जन्मों–जन्मों को,

यह राखी मात्र एक धागा नहीं, परिवार को इसने जोड़ा है,
इस रिश्ते के सम्मान को इस डोर ने ही तो पकड़ा है,
जीवन के हर सुख–दुख के पल में इस डोर ने मान रखा है,

यह रिश्ता बहुत खास है, जिसने पाया वो भाग्यशाली,
जिसको न मिले भाई उसकी कान्हा करते रखवाली,
यह वचन का त्योहार है, यह प्यार का त्योहार है,
संग तुम्हारे होने से जीवन में, खुशियों की ये बरसात है।

रक्षाबंधन पर दिल को छूने वाली कविताएं

Mouth Ulcers : क्या पेट की गर्मी और पानी की कमी से हो रहे हैं मुंह में छाले? जानें राहत पाने के उपाय
Mouth Ulcers : क्या पेट की गर्मी और पानी की कमी से हो रहे हैं मुंह में छाले? जानें राहत पाने के उपाय

हम आपके लिए रक्षाबंधन पर लिखी कुछ खास कविताएं लेकर आए हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। इन कविताओं के रचनाकारों का नाम भले ही हमें न पता हो, लेकिन इनके शब्द भाई-बहन के रिश्ते की गहराई को बखूबी बयां करते हैं।

रहूं सदा मैं साथ तेरे बहन

है तुमसे रहा यह मेरा वादा बहन,
रहूं सदा मैं साथ तेरे बहन,
एक आंच भी ना आने दूँ तुम पर,
यह वचन रहा मेरा तुमसे बहन।

मैं भाई भी हूं!
मैं दोस्त भी हूं!
मैं पिता भी हूं तुम्हारा,
तुम हम सब की लाड़ो हो,
तुमको लाड से पाला है मैंने,
तुम मेरे हाथ की पली हो,
तुम मेरी बिटिया हो बहन।

तेरी आंख कभी नम न हो,
तुझे कभी कोई गम न हो,

दुनिया की खुशी तेरे कदमो में रहे,
तेरे राह में कोई अड़चन न रहे,
खुशियां तेरी आंगन की चमक हो,

रौशन तेरा गुलशन सदा रहे,
है सदा सुरक्षित तू मेरी बहना,
यह अरदास मेरी है रब से,

है तुमसे रहा यह मेरा वादा बहन,
रहूं सदा मैं साथ तेरे बहन।

आप अपनी पसंद की कविता चुनकर अपने भाई या बहन को भेज सकते हैं और इस रक्षाबंधन को और भी खास बना सकते हैं।

राखी: प्यार और रक्षा का बंधन

राखी का त्योहार सिर्फ रक्षा का नहीं, बल्कि प्यार और विश्वास का भी प्रतीक है। यह वो बंधन है जो कभी टूटता नहीं। इन कविताओं को भेजकर आप अपने भाई या बहन को बता सकते हैं कि वो आपके लिए कितने खास हैं।

चाय शौकीन सावधान: सुबह और शाम की चाय में है बड़ा अंतर, एक गलती छीन लेगी रात की नींद
चाय शौकीन सावधान: सुबह और शाम की चाय में है बड़ा अंतर, एक गलती छीन लेगी रात की नींद

क्या भैय्या तुम मुझसे एक वादा निभाओगे

क्या भैय्या तुम मुझसे एक वादा निभाओगे,
अपनी बहन को तुम इतना सशक्त बनाओगे?

मैं अपनी रक्षा खुद करूं, इतना बहादुर बनाओगे,
जरूरत पढ़ने पर शस्त्र उठा सकूं, क्या मेरी ढाल बन पाओगे?

तुम साथ मेरा ऐसा देना, कि मैं साथ दे सकूं औरों का,
तुम नींव मेरी मजबूत रखो, मैं साथ बन सकूं औरों का।

गिर कर मुझको उठने देना, क्या ऐसी रक्षा करोगे तुम,
अपना रास्ता खुद खोज सकूं, क्या ऐसे साथ दोगे तुम?

आजादी की सांस ले सकूं, अपने सपनों को उड़ान दे सकूं,
क्या मेरी हर उड़ान के पंख बन पाओगे तुम?

भैय्या इस राखी में लेना है तुझसे यह वादा,
चाहे कितनी भी मुश्किल आए हमेशा साथ तुम्हारा होगा।

क्या भैय्या तुम मुझसे एक वादा निभाओगे,
अपनी बहन को तुम इतना सशक्त बनाओगे?

चाहे आप पास हों या दूर, ये कविताएं आपके दिल की बात को उनके दिल तक पहुंचाएंगी। तो इस रक्षाबंधन, इन प्यारी कविताओं के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करें!

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment