1. Home
  2. Lifestyle
  3. Relationship

ये हैं Ladke Ko Propose Karne के सबसे आसान Tips, ऐसा करेंगी तो फटाफट पट जाएगा लड़का और कहेगा आई लव यू डार्लिंग

ये हैं Ladke Ko Propose Karne के सबसे आसान Tips, ऐसा करेंगी तो फटाफट पट जाएगा लड़का और कहेगा आई लव यू डार्लिंग
How To Propose A Boy In Hindi: अगर आप किसी लड़के को चाहती हैं और उससे अपने दिल की बात करना चाहती हैं तो इस पोस्‍ट में आपको सारी जानकारी दी जाएगी। आप यहां से How To Propose A Boy In Hindi, Ladke Ko Propose Kaise Kare Tips, ladke ko propose kaise kare shayari, ladki ko propose kaise kare kya bole, first time propose kaise kare in english और how to propose a boy on chat के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Ladke Ko Propose Kaise Kare Tips : आज हम आपको how to  propose a boy के बारे में बताएंगे। यहां से आपको Propose Day Proposal Ideas, Easy romantic Proposal Ideas, Most Creative ways to propose to a boy और ladke ko propose kaise kare kya bole के बारे में बताएंगे।

How To Propose A Boy In Hindi, Ladke Ko Propose Kaise Kare Tips

Ladke Ko Propose Kaise Kare

किसी लड़के से अगर आपको लव एट फर्स्ट साइट हुआ हो, लेकिन उस वक्त आप उन्हें कह न पाई हो तो अफसोस मत कीजिए। बाद में उन्हें प्रपोज करने के लिए फिर से उन्हें वहीं ले जाएं। उस जगह पर जाकर, सब कुछ पहले जैसा कर थोड़ी तैयारी के साथ आप उन्हें प्रपोज कर सकती हैं। लड़के को ये अंदाज जरूर खास एहसास दिलाएगा।

प्रपोजल हर इंसान के जीवन का सबसे यादगार और खूबसूरत लम्हा होता है, इसलिए कुछ अनोखा और अनूठा प्लान कीजिए। बातों-बातों में पता लगाइए कि आपके क्रश को क्या पसंद है, उनके हाव-भाव से समझने की कोशिश कीजिए कि उन्हें आपसे क्या आशाएं हैं और फिर मौका देखकर कह डालिए।

Ladki Se बुलवाना चाहते हैं I Love You तो करना होगा बस ये काम, फटाफट पट जाएगी और लड़की कह भी देगी आई लव यू

ओरिजनल चीजें करेंगी कमाल

लड़कों के मामले में आपकी खुद की कोशिश भी कारगर साबित हो सकती है। दरअसल, किसी लड़के को प्रपोज करने से पहले उसे इंप्रेस करना जरूरी है। इंप्रेशन बनाने के लिए आप खुद से लिखे किसी गीत, शायरी या कविता की मदद ले सकती हैं और फिर प्रपोज कर सकती हैं। तो खुद को थोड़ा क्रिएटिव बनाइए और अभी तक अगर कोई शायरी नहीं लिखी हैं तो अब लिख डालिए। भले ही पहली बार में बेहतरीन शायरी न हो, लेकिन आपका यह प्रयास ही उनके दिल को पिघलाने के लिए काफी है।

दोस्त/भाई-बहन की मदद

आज के दौर के हिसाब से ये आइडिया पुराना जरूर है, लेकिन काफी क्यूट है। लड़के के दिल तक पहुंचने के लिए आप उनके दोस्तों या फिर भाई-बहन की मदद ले सकती हैं। आप लव लेटर, नोट व गिफ्ट भिजवा सकती हैं। जिसे देखते ही लड़के को आपका हाल-ए-दिल पता चल जाए।

सनसेट व्यू होगा परफेक्ट

हाथों में अपने क्रश का हाथ और डूबते हुए सूरज का साथ।इससे रोमांटिक कुछ नहीं हो सकता। अपने दिल की बात बताने के लिए सनसेट व्यू परफेक्ट आइडिया हो सकता है। यहां आप खुल कर अपना हाल अपने पार्टनर को बता पाएंगी।

घुटनों पर बैठकर

प्रपोज करने का यह बहुत ही कॉमन तरीका है, लेकिन यकीन मानिए ये टिप हर बार रंग लाती है। अक्सर लड़के ऐसा करते हैं, लेकिन जब लड़की किसी लड़के के सामने हाथ में गुलाब लिए अपने घुटने पर बैठती है तो लड़के के चेहरे पर प्यारी से मुस्कान तैर जाती है। इस इजहार-ए-इश्क को मना करना किसी भी लड़के के लिए बहुत मुश्किल हो सकता है।

फूल और गिफ्ट्स दें

हर किसी को फूल और गिफ्ट्स खूब भाते हैं। प्रपोज करने के लिए होठों पर आई लव यू और हाथों में फूल/गिफ्ट्स से बेहतर कॉम्बिनेशन कुछ नहीं हो सकता। याद रखें फ्लावर बुके, गिफ्ट्स और चॉकलेट केवल लड़कियों के ही नहीं, बल्कि लड़कों की भी कमजोरी हैं। हो सकता है ये आईडिया थोड़ा पुराना हो, लेकिन ‘ओल्ड इज गोल्ड’ की कहावत तो वर्षों से चली आ रही है। इसलिए, फूलों का लें सहारा और अपनी मन की बातों को बोल डालिए।

सरप्राइज दें

अपने क्रश के चेहरे पर मुस्कान लाने और उसे अपना प्रेमी बनाने के लिए आप कुछ भी कर सकती हैं तो सरप्राइज देना बेस्ट आइडिया हो सकता है। मौका देखकर गुलदस्ता या गिफ्ट लेकर उनके सामने पहुंच जाइए और उन्हें आई लव यू कह दीजिए। इसके अलावा, अगर आपको सीधे आंखों में आंखें डालकर अपने प्यार का इजहार करने में झिझक महसूस हो तो उनके साथ मूवी प्लान करें। फिर थियेटर में मूवी के बीच में चुपके से अपने प्यार का इजहार कर दें।

कीजिए प्री-प्लानिंग

कभी भी अचानक से प्रपोज मत कीजिएगा वरना बात बनने की बजाए बिगड़ सकती है। पहले ये जानने की कोशिश करें कि उनके मन में आपको लेकर क्या है, वह इसके लिए तैयार है या नहीं। प्री-प्लानिंग करें, तैयारियां करें और फिर परफेक्ट अंदाज में अपने दिल की बात बयां करें। हो सकता है बात बन जाए।

इशारे दें

अगर आप सीधे-सीधे आई लव यू कहने में सहज महसूस नहीं कर रही हैं तो आप सांकेतिक तरीके से अपनी फीलिंग्स बता सकती हैं। आप उनसे ये कह सकती हैं कि आपको उनके साथ रहना और वक्त बिताना अच्छा लगता है। इसके अलावा, उन्हें एहसास दिला सकती हैं कि आप उन्हें दोस्त से कहीं ज्यादा मानती हैं। हो सकता है उन्हें आपका इशारा समझ आ जाए।

रोमांटिक डेट

जब आप लड़के को प्रपोज करने की सोच रही हैं तो आप जरूर उन्हें पहले से जानती होंगी। ऐसे में आप उनकी पसंदीदा जगह पर एक डेट प्लान कर सकती हैं। जहां उनके पसंद की सजावट, खाना और म्यूजिक हो। इस रोमांटिक डेट पर आप उन्हें प्रपोज कर सकती हैं। इससे उन्हें एहसास होगा कि आप उन्हें कितना स्पेशल समझती हैं।

लॉन्ग ड्राइव का सहारा

लंबे टाइम से अगर आप अपने क्रश को प्रपोज करने की सोच रही हैं तो आप उनके साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकती हैं। फिर कहीं किसी खूबसूरत सी जगह पर पेड़-पौधों के बीच खुले आसमान के नीचे, उनका हाथ अपने हाथ में लेकर अपने दिल की बात कह सकती हैं। इसी पल अगर बारिश हो जाए तो ये एक परफेक्ट प्रपोजल बन जाएगा। चाहें तो आप कोई वीकेंड ट्रिप प्लान करें और उसी वक्त लॉन्ग ड्राइव के दौरान मौका देखकर अपने दिल की बात उनसे कह दें।

रिंग दें

वो लड़का जिससे आप मोहब्बत करती हैं वो किन मायनों में आपके लिए औरों से खास है, ये एहसास दिला कर भी आप उसे प्रपोज कर सकती हैं। आप उन्हें सार्वजनिक तौर पर या दोस्तों के सामने आई लव यू कह सकती हैं। साथ में एक खास रिंग, जिसमें उनका या आप दोनों का नाम लिखा हो। एक प्यारा सा रिंग इस मौके को और स्पेशल बना सकता है, क्योंकि रिंग देने का हक सिर्फ लड़कों को ही नहीं है। अब जमाना बदल रहा है और इसी बदलाव के साथ लड़कियों का लड़कों को रिंग देकर प्रपोज करना क्यूट और ट्रेंडिंग हो सकता है।

कुछ डेयरिंग करें

अगर लड़के को कुछ अद्भुत अंदाज में प्रपोज करना चाहती हैं तो शॉपिंग मॉल या मूवी थियेटर में कुछ बड़ी तैयारी भी कर सकती हैं। फिल्म की शुरुआत, इंटरवल या अंत में, पर्दे पर कुछ खास तरीके से कर सकती हैं। ये आपके क्रश को जरूर पसंद आएगा। साथ ही उन्हें यह एहसास होगा कि आप दुनिया के सामने इस रिश्ते को कबूल कर रही हैं। यह मौका उनके लिए बहुत स्पेशल हो जाएगा और वह इस दिन को कभी भूल नहीं पाएंगे।

सीधे करें प्रपोज

लड़कों को स्ट्रेट फॉरवर्ड लड़कियां पसंद आती हैं। आप भी जिसे पसंद करती हैं उन्हें भी अगर डायरेक्ट बात करना और सुनना पसंद है तो बात को ज्यादा घुमाए नहीं। आप जो भी उनके लिए महसूस करती हैं, हिम्मत के साथ साफ-साफ उन्हें कह दें। लड़कों को सीधे-सीधे बात करने वाली और निडर लड़कियां खूब पसंद आती हैं। जिस पल मौका मिले अपने दिल की बात कॉन्फिडेंट के साथ कह दें। आपका आत्मविश्वास देखकर लड़का जरूर हां कर देगा। हां, अंदाज जरूर अनोखा होना चाहिए, ताकि लड़का इंप्रेस हो जाए और ना कहने की गुंजाइश न रहे।

दिल का कनेक्शन

अमूमन लड़कों के लिए ये कहा जाता है कि उनके दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। अगर आपका पार्टनर भी खाने का शौकीन है तो आप अपने हाथों से बनाकर उन्हें सर्व कीजिए। इससे वो जरूर प्रभावित होंगे। अपने घर बुला कर, उनकी पसंद का खाना बनाकर आप उन्हें स्पेशल फील करवा सकती हैं और मौका देख कर अपने दिल की बात कह सकती हैं। हो सके तो घर में ही एक छोटा सा डेट प्लान करें और उनके पसंदीदा खाने के साथ अपनी दिल की बात उनके सामने रखें।

तारीफ के जरिए प्रपोजल

लड़के को प्रपोज करने के लिए आप कुछ साधारण, लेकिन स्पेशल करना चाहती हैं तो तारीफ से शुरुआत कर सकती हैं। तारीफ हर किसी को पसंद आती है। ऐसे में उनके बात-विचार, रंग-रूप, सौंदर्य-व्यवहार की तारीफ करते हुए आप अपने जीवन में उनकी अहमियत बता सकती हैं और आई लव यू कह सकती हैं।

मैसेज और लव लेटर

अगर सामने अपने दिल की बात कहने में आपको हिचकिचाहट या असहज महसूस हो तो प्रपोज करने के लिए रोमांटिक मैसेज व शायरी एक अच्छा आइडिया हो सकता है। आप रोमांटिक मैसेज व शायरी या प्रपोज करने के लिए लव लेटर का सहारा ले सकती हैं। यह क्यूट लगेगा और लड़के को जरूर पसंद भी आएगा। हो सकता है ये संदेश पढ़ने के बाद वो बिना इंतजार किए सीधे फोन ही कर दें।

हैंडमेड कार्ड

ज्यादातर लड़कों को लड़कियों की छोटी-छोटी कोशिशें खूब पसंद आती हैं। प्रपोज करने के लिए हैंडमेड कार्ड या क्राफ्ट भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ आप कुछ बड़ा गिफ्ट, चॉकलेट, लेटर या बुके भी दे सकती हैं। यकीन मानिए, आपकी ये कोशिश उन्हें खूब पसंद आ सकती है।

रेडियो के जरिए

आप चाहती हैं कि आपके दिल की बात आपके क्रश के साथ-साथ पूरी दुनिया को पता लग जाए तो रेडियो पर भी प्रपोज कर सकती हैं। इसके लिए पहले अपनी क्रश के पसंदीदा रेडियो चैनल और शो पता लगाएं। फिर दिन, टाइम देखकर शुरू हो जाएं, पर ध्यान रहे कि आपके प्रपोजल के वक्त आपके क्रश का रेडियो ऑन रहे। बेहतर है आप पहले से ही किसी बहाने से उस शो के टाइमिंग के दौरान उनका रेडियो कराकर रखें। अगर शो लाइव न हो तो बेहतर है, उस शो के आने के दौरान आप अपने क्रश के साथ रहें और उनकी प्रतिक्रिया के लिए अपना कैमरा तैयार रखें, ताकि इस यादगार पल को कैमरे में कैद कर सकें।

हॉट एयर बैलून

अगर आपके प्यार को एडवेंचर का शौक है तो प्रपोज करने का ये तरीका उन्हें शत-प्रतिशत पसंद आएगा। आसमान में, धरती और लोगों से सैंकड़ों फीट ऊपर अपने प्यार का इजहार जीवन भर के लिए एक खूबसूरत याद बन जाएगा। यकीनन कोई भी लड़का इस अंदाज को कभी मना नहीं कर पाएगा।

छत या बालकनी में

लोगों की नजरों से दूर अगर आप एकांत में, सबसे छुपकर अपने क्रश से दिल की बात करने की सोच रही हैं तो ये टिप आपके लिए ही है। आप छत या बालकनी में खास तरीके की सजावट कर प्रपोज कर सकती हैं। साथ में उनकी पसंद का कोई खास डिश या डिनर बनाकर एक स्वीट-सिंपल डिनर डेट के जरिए उन्हें प्रपोज करें।

रेस्टोरेंट या होटल में

अगर आपका बजट ज्यादा है तो रेस्टोरेंट या होटल में भी आप अपना प्रपोजल प्लान कर सकती हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए आप रेस्टोरेंट में डिनर टेबल बुक करके सबके सामने उन्हें प्रपोज कर सकती हैं। वहीं, अगर सबकी नजरों से बचते-बचाते प्रपोज करने में ज्यादा सहज महसूस करती हैं तो या होटल में रूम बुक कर, उसे अच्छे से डेकोरेट करा के स्पेशल प्लान कर सकती हैं। प्यारा म्यूजिक, रूम में ढेर सारे कैंडल्स, सजावट और उनकी पसंद का खाना। इस माहौल में लड़का आपको कभी मना नहीं कर पाएगा।

कस्टमाइज चीजों से प्रपोज

क्रश को प्रपोज करने के लिए कस्टमाइज चीजें भी बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। आप दोनों की पहली तस्वीर या किसी यादगार लम्हें की फोटो को मग, तकिये या टी-शर्ट में फ्रेम करवा सकती हैं और उसके साथ एक नोट लगा कर अपने दिल की बात उसमें लिख सकती हैं।

Naraj Girlfriend को चाहते हैं मानना तो ट्राइ करें ये टिप्स, आसानी से नाराज गर्लफ्रेंड आपकी बाहों में चली आएगी


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।