1. Home
  2. Lifestyle
  3. Relationship

Naraj Girlfriend को चाहते हैं मानना तो ट्राइ करें ये टिप्स, आसानी से नाराज गर्लफ्रेंड आपकी बाहों में चली आएगी

Naraj Girlfriend को चाहते हैं मानना तो ट्राइ करें ये टिप्स, आसानी से नाराज गर्लफ्रेंड आपकी बाहों में चली आएगी 
Ruthi girlfriend ko manane ka tarika in hindi: प्यार में लड़ाई-झगड़ा या छोटी-छोटी नोक-झोंक होना एक सामान्य बात है। लेकिन कई बार ये प्यार भरी नोक-झोंक आपसी समझ और प्यार (naraj girlfriend ko manane ka tarika) का गहराई के बारे में जानने का काम करती है यानि पार्टनर (Apne Ruthe girlfriend Ko Kaise Manaye) आपकी कितनी केयर (how to calm down your angry girlfriend) करता है। ये सिर्फ लड़ाई के बाद रूठने और उसके मनाने के तरीकों या मनाने में लेने वाले समय से आसानी से पता लगाया जा सकता है। लेकिन अगर आपकी गर्लफ्रेंड (How do I relax my angry girlfriend) बार-बार आपसे रूठ (Ruth) जाती हैं और आप नए तरीकों से उसे मनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने का तरीका (Ruthi Girlfriend Ko manane ka Tarika 2023) बता रहे हैं। 

Apne Ruthe girlfriend Ko Kaise Manaye : आज हम आपको girlfriend boyfriend relationship के टिप्स देंगे। हर रिश्ते में रूठना-मनाना तो चलता ही रहता है। कई बार छोटा सा मजाक आपकी गर्लफ्रेंड को पसंद नहीं आता हैं। आज हम आपको Ruthi girlfriend ko manane ke tarike, ruthi girlfriend ko kaise manaye, ruthi girlfriend ko manane ke tips, ruthi hui gf ko manane ke liye shayari के बारे में बात रहे हैं। साथ ही gf ko manana shayari, ruthe pyar ko kaise manaye sms, ladki ko sorry bolne ka tarika, ladki ko impress karne ka tarika in hindi, gf ko manane ke liye song, naraz gf ko kaise manaye shayari भी बताएंगे। ऐसे में वह आपसे नाराज हो जाती हैं। चलिए जानते हैं उन्हें मनाने का आसान तरीका।

naraz girlfriend ko kaise manaye tips aur tarike in hindi

कस्टमाइज गिफ्ट दें

Apne Ruthe girlfriend Ko Kaise Manaye

अगर गर्लफ्रेंड नाराज है और इन सभी तरीकों से नहीं मान रही है, तो आप कस्टमाइज गिफ्ट का सहारा ले सकते हैं। कस्टमाइज गिफ्ट में आप फोटो कोलाज, केक, कूशन, लैंप आदि उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा और ये एक यूनिक तरीका भी होगा।

स्पेशल फील कराएं

how to calm down your angry girlfriend

कई बार इस प्यार भरे रिश्ते में नाराजगी की वजह ये होती है कि आप उनकी केयर नहीं करते या फिर उन्हें वक्त नहीं दे पाते। ऐसे में गर्लफ्रेंड अक्सर रूठ जाती है, इसलिए आपको अपनी गर्लफ्रेंड को यह एहसास दिलाना होगा कि वो आपके लिए कितनी स्पेशल हैं।

लेटर लिखकर माफी मांगे

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं, अगर आप इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो उन्हें लव लेटर लिख सकते हैं। इसमें उस हर बात का जिक्र करें, जो आपको उनके बारे में अच्छा लगता है। उन्हें बताएं कि आपकी नाराजगी उन्हें किस कदर परेशान कर रही है। आप उनके बिना कितना अधूरा महसूस कर रहे हैं और जल्दी उनसे मिलना चाहते हैं। साथ ही अपनी गलती के लिए उनसे माफी मांगे। ऐसा करने से वो पक्का सारे गिले-शिकवे भूल जाएंगी।

रूठने की वजह जानें

गर्लफ्रेंड रूठे तो कैसे मनाएं, इसके लिए सबसे पहले गर्लफ्रेंड के रूठने की वजह जाननी होगी। गर्लफ्रेंड की नाराजगी की वजह जानने में समस्या हो रही है, तो आप उनसे यह बात सीधे जाकर पूछ सकते हैं। इस दौरान एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि उनसे बात करते वक्त गुस्सा या चिड़चिड़ापन न दिखाए। अगर वो एक बार में न बताएं, तो उनसे प्यार से जानने की कोशिश करते रहें। क्योंकि, वजह जानने के बाद ही मनाने का तरीका भी काम आ सकता है।

एक दूसरे से बात करें

अगर गर्लफ्रेंड और आपके बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई है, तो एक दूसरे से दूर होकर रूठने की बजाय खुलकर उस विषय पर बात करें। वो कहते हैं न कि बात करने से हर समस्या का समाधान निकल सकता है, चाहे वो कितनी भी बड़ी समस्या क्यों न हो। बात करते समय धैर्य रखें। ऐसा न हो कि सिर्फ आप अपनी तरफ की बात रखें। एक दूसरे को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए। पूरी बात हो जाने के बाद अगर आपको अपनी भी गलती महसूस होती है, तो माफी मांगें।

शब्दों पर दें ध्यान

गर्लफ्रेंड को मनाने का प्रयास कर रहे हैं, तो उनसे बात करते समय सही शब्दों का चुनाव करें। जैसे आक्रामक या फिर क्रोध भरे शब्दों का इस्तेमाल करने से बात पहले से ज्यादा खराब हो सकती है। बेहतर होगा कि हमेशा प्यार भरे शब्दों का चुनाव करें। वो कहते हैं न कि प्यार से कई चीजों का हल निकल सकता है।

खास अंदाज में मांगे माफी

माफी मांगकर बड़े से बड़ा झगड़ा सुलझाया जा सकता है। हालांकि इसका तरीका भिन्न हो सकता है। कोई मैसेज के जरिए, तो कोई वीडियो मैसेज भेजकर माफी मांग सकता है। इसलिए वजह जानने के बाद गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए बिना देर किए माफी मांगें। माफी मांगने के साथ यह भी जताएं कि आपको आपकी गलती का एहसास है।

प्यार भरी बातें करें

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं, इसका एक तरीका प्यार भरी बातें हो सकता है। रोमांटिक बातों के जरिए गर्लफ्रेंड का गुस्सा ठंडा हो सकता है। अगर वो बात नहीं कर रही हैं, तो उन्हें मैसेज के जरिए रोमांटिक कोट्स भेजें। इसके बाद उनसे फोन पर बात करने की कोशिश करें। अगर वो फोन उठा लेती हैं, तो बहस करने की बजाय उनसे प्यार भरी रोमांटिक बातें करें। उनका मूड सही लगे, तो उनसे माफी मांगे। लड़कियां सॉफ्ट स्वभाव की होती हैं, वो तुरंत मान जाएंगी।

मजाकिया अंदाज

गर्लफ्रेंड नाराज है, तो उनसे बातचीत के दौरान कुछ ऐसा कहे जिसे सुनते ही वो अपना गुस्सा भूलकर तुरंत हंस दें। जैसे कि आप कह सकते हैं कि गुस्से में तुम और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती हो या ऐसे ही कुछ खुद से पंक्तियां बनाकर बोल सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रहे कि ये बातें बनावटी नहीं लगनी चाहिए नहीं तो यह तरीका आप पर भारी पड़ सकता है। इसलिए अगर आपका अंदाज मजाकिया है तभी ये तरीका ट्राई करें।

मिलने जाएं

सच्चे प्यार करने वालों के बीच कितना भी तनाव क्यों न हो, लेकिन जब वो मिलते हैं, तो सारे गिले शिकवे दूर हो जाते हैं। यह तभी संभव है जब लड़का व लड़की दोनों के मन में एक दूसरे के लिए सच्चा प्यार हो। ऐसे में अगर गर्लफ्रेंड नाराज है, तो उनसे मिलने के लिए रिक्वेस्ट करें।

हालांकि, वो एक बार में मना कर देगी लेकिन बार बार रिक्वेस्ट करने पर वो यकिनन मान जाएंगी। जब वो मिलने को तैयार हो जाए, तो उनसे मिलकर खुलकर अपने दिल की बात करें। उन्हें बताएं कि आपको अपनी गलती का एहसास है। सामने से अफसोस जताने व माफी मांगने से वो जरूर मान जाएंगी।

घर के बाहर इंतजार करें

अगर वो बार-बार रिक्वेस्ट करने पर भी आपसे मिलने नहीं आ रही हैं, तो ऐसें मे एक तरीका यह भी है कि आप उनके घर के बाहर तब तक उनका इंतजार करें जब तक वो आपसे मिलने को तैयार न हो जाए। ऐसा करने से उनका गुस्सा ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा। आपको बाहर इंतजार करता देख वो जरूर आपसे मिलने आएंगी।

ध्यान रखें इसका मतलब यह नहीं है कि आप उनके घर के बाहर जाकर ही बैठ जाएं। इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है और बात बनने की बजाय बिगड़ सकती है। उनके घर के आस-पास जाकर उन्हें मैसेज कर बताएं कि आप उनका कहा इंतजार कर रहे हैं।

जादू की झप्पी

वो कहते हैं न एक झप्पी सारी परेशानियों को दूर कर देती है। अगर गर्लफ्रेंड मिलने आ जाती है, तो माफी मांगने के साथ आप उन्हें गले भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें अच्छा महसूस होगा और उनका गुस्सा पल भर में गायब हो जाएगा। ध्यान रहे ऐसा तभी करें जब आपकी गर्लफ्रेंड कंफर्टेबल हो। कई बार शब्द काम नहीं करते, लेकिन एक-दूजे के साथ होने का एहसास ही गुस्से को शांत करने के लिए काफी होता है। नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके में यह कारगर साबित हो सकता है।

सरप्राइज देकर

गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है। इसके लिए आप चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड की पसंद की किसी खास जगह पर उन्हें डेट पर ले जा सकते हैं या फिर सरप्राइज मूवी देखने या पार्टी का प्लान कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें पहले मिलने के लिए बुलाए और बिना बताए उस जगह पर लेकर जाए जहां वो जाना बेहद पसंद करती हैं। यकीन मानिए ये आइडिया वाकई में बेहद काम आएगा।

कोई सॉन्ग डेडिकेट करें

गर्लफ्रेंड म्यूजिक लवर है, तो उन्हें मनाने के लिए उन्हें कोई गाना भी डेडिकेट कर सकते हैं। रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने का यह एक बेहतरीन ऑप्शन होगा। इसके लिए उन्हें लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाएं और इस दौरान उनका फेवरेट गाना प्ले करें। ऐसा करने से उनका मूड कुछ हद तक अच्छा हो सकता है। इसके बाद गुस्सा भी छूमंतर हो जाएगा। वैसे ये उन लोगों पर ज्यादा असरदार होगा जिन्हें गाना सुनना पसंद है।

शॉपिंग कराएं

ये तो हर कोई जानता है कि लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। गर्लफ्रेंड को मनाने का एक तरीका यह भी हो सकता है कि आप उन्हें शॉपिंग पर लेकर जाएं। ऐसा करने से उनका मूड भी सही होगा और मौका देखते ही आप उनसे माफी भी मांग सकते हैं। ये वाकई में एक बेहतरीन व अलग तरीका हो सकता है।

फूलों का गुलदस्ता दें

फूल हमेशा से दो प्यार करने वालों के बीच की दूरियों को कम करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए आप चाहें तो फूलों का गुलदस्ता उनके पास भेज सकते हैं। गुलदस्ते के साथ एक छोटा सा सॉरी नोट भी दिया जा सकता है। वहीं, ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखेंगे कि उन्हें कौन सा फूल ज्यादा पसंद है, तो ये तरीका वाकई में काम का हो सकता है।

सराहना करें

हर किसी को तारीफ सुनना पसंद होता है। अगर बात लड़कियों कि करें, तो वो अपनी तारीफ सुनकर खुश हो जाती हैं। ऐसे में अगर गर्लफ्रेंड नाराज है, तो आप उनसे बात करते हुए उनकी तारीफ कर सकते हैं। उन्हें बता सकते हैं कि उनके अंदर कितनी खूबियां हैं, जो आपको काफी पसंद हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि ये बनावटी नहीं लगना चाहिए।

स्पेशल डिश बनाएं

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं, इसके लिए उनके लिए कुछ स्पेशल डिश बना सकते हैं। उन्हें खाने में क्या पसंद है। साथ ही खाने की सजावट इस तरह करें, जिससे उन्हें मालूम हो कि आपको अपनी गलती का अहसास है और आप उनसे माफी मांग रहे हैं। इसके लिए आप कैचअप से व्हाइट प्लेट पर सॉरी लिख सकते हैं। ये छोटी-छोटी चीजें माहौल को लाइट करती हैं।

अपनाएं फिल्मी स्टाइल

अगर आपकी गर्लफ्रेंड फिल्में देखने की शौकीन है, तो उन्हें मनाने के लिए फिल्मी स्टाइल भी आजमा सकते हैं। इसके लिए आपको मॉल, पार्क या फिर अन्य किसी जगह पर उन्हें लेकर जाना होगा और फिल्मी अंदाज में अपनी गलती की माफी मांगनी होगी। वहीं, इसके अलावा एफएम का भी प्रयोग किया जा सकता है। अगर गर्लफ्रेंड एफएम सुनती है, तो जिस शो को वो सुनती है उस शो के जरिए उनके लिए कोई गाना डेडिकेट कर सकते हैं।

अहमियत बताएं

अगर पार्टनर नाराज है, तो उसे मनाने के लिए अपने जीवन में उनकी अहमियतों को गिना सकते हैं। ऐसा करने से वे बेहद खुश होंगी। उन्हें अहसास होगा कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और आपके जीवन में उनकी क्या अहमियत है। उनकी नाराजगी आप पर किस हद तक असर कर सकती है यह भी बताएं। ऐसा करने से वो जरूर मान जाएंगी।

स्पेस दें

कभी कभी ऐसा भी होता है कि रिश्ते में स्पेस देना जरूरी हो जाता है, चाहे वो रिश्ता कोई भी क्यों न हो। अगर गर्लफ्रेंड अधिक नाराज है तो कुछ देर के लिए उन्हें शांत होने का मौका दें यानी उन्हें अकेला छोड़ दें। वहीं, इस दौरान उनके किसी दोस्त के जरिए उनका हाल जानते रहें कि वो किसी बड़ी परेशानी में तो नहीं है या फिर कुछ गलत फैसला लेने का तो नहीं सोच रही है। कुछ देर बित जाने के बाद उनसे बात करने का प्रयास करें। शुरुआत उनकी तबियत पूछ कर कर सकते हैं।

उनकी बेस्टी से मदद लें

गर्लफ्रेंड अगर अधिक नाराज हो गई है और वो न ही आपके कॉल का जवाब दे रही, न मैसेज का, तो ऐसी परिस्थिती में उन्हें मनाने के लिए आप उनके दोस्त का सहारा ले सकते हैं। उनके दोस्त से आप कुछ बातें शेयर करें और गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उनकी मदद मांगे। सहेली के समझाने से काफी हद तक संभव है कि वो आपसे बात करने के लिए मान जाएंगी। कई बार दोस्तों के कारण रिश्ते जुड़ जाते हैं। इसलिए, बेहतर होगा की गर्लफ्रेंड की सहेली को समझाने के लिए कहें।

भड़ास निकालने दें

कई बार जब गर्लफ्रेंड गुस्से में होती है और आप उनसे बात करने का प्रयास करते हैं, तो बदले में वो क्रोध के कारण सारा गुस्सा आप पर निकालती है। इस दौरान वो आपको काफी कुछ सुना सकती हैं, तो ऐसे में पलट कर जवाब न दें बल्कि उन्हें सारी भड़ास निकाल लेने दें। अगर उस समय आप उनकी भड़ास का जबाव देने लगेंगे, तो बात ज्यादा बिगड़ जाएगी। ऐसे में अच्छा यही होगा कि अगर वो आपसे नाराज हैं, तो उन्हें अपने मन की सारी भड़ास निकालने दें।

फ्यूचर प्लानिंग की बात करें

गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उन्हें जताएं कि आप उनको लेकर सीरियस हैं। यही नहीं इसके साथ ही यह भी बताएं कि शादी के बाद आप उनके साथ क्या भविष्य देख रहे हैं। अगर आप इस तरह की बात करेंगे, तो आपकी गर्लफ्रेंड का गुस्सा कम हो सकता है और उनके दिल में आपके लिए प्यार जाग सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रहे कि यह तरीका तभी काम करेगा जब वो बेहद ज्यादा नाराज न हो।

ऐसा कुछ न करें जो उन्हें पसंद न हो

Apne Ruthe girlfriend Ko Kaise Manaye

रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने का तरीका सोच रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रहे कि ऐसा कुछ भी न करें जो उन्हें पसंद न हो। पहले से ही वो आपसे नाराज हैं। ऐसे में आपके द्वारा की गई अन्य कोई भी हरकत उनका मूड खराब कर सकती है। इसलिए, गर्लफ्रेंड को मनाने का प्रयत्न कर रहे हैं, तो आप वही काम करें, जो उन्हें पसंद हो। ऐसा करके आप उन्हें मनाने में कामयाब हो सकते हैं। (Apne Ruthe girlfriend Ko Kaise Manaye)

Ladki Se बुलवाना चाहते हैं I Love You तो करना होगा बस ये काम, फटाफट पट जाएगी और लड़की कह भी देगी आई लव यू


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।