ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sharad Purnima Wishes: शरद पूर्णिमा की रात बरसेगा अमृत! भेजें ये खास शुभकामनाएं और शायरी

On: October 6, 2025 7:07 AM
Follow Us:
Sharad Purnima Wishes: शरद पूर्णिमा की रात बरसेगा अमृत! भेजें ये खास शुभकामनाएं और शायरी
Join WhatsApp Group

Sharad Purnima Wishes in hindi: शरद पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को ये त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस रात भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास रचाया था, जिसके चलते ये रात प्रेम और भक्ति का प्रतीक मानी जाती है।

आज शरद पूर्णिमा का खास दिन है, और इस मौके पर सुबह-सुबह अपने दोस्तों और परिवार वालों को शुभकामनाएं भेजना न भूलें। हम आपके लिए लाए हैं शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं, शायरी और कोट्स, जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं Sharad Purnima Wishes

इस खास रात को चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से जगमगाता है, और माना जाता है कि इस रात आसमान से अमृत बरसता है। अपने प्रियजनों को ये खूबसूरत संदेश भेजकर उनकी खुशियों को दोगुना करें:
आज रात आसमान से होगी अमृत वर्षा,
चंद्रमा होगा 16 कलाओं से परिपूर्ण,
मां लक्ष्मी स्वर्ग से आएंगी पृथ्वी पर,
आपके घर पधारें कुबेर।

सिर्फ चेहरा ही नहीं, सिर की त्वचा को भी चाहिए सनस्क्रीन; स्कैल्प सनबर्न से ऐसे बचें
सिर्फ चेहरा ही नहीं, सिर की त्वचा को भी चाहिए सनस्क्रीन; स्कैल्प सनबर्न से ऐसे बचें

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025!
आश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है निराला,
इस दिन चमके चंद्रमा सबसे हसीन-प्यारा,
बिखेर कर चांदनी दे हमको वो आशीर्वाद,
यही है कामना मेरी और यही मेरी फरियाद।
हैप्पी शरद पूर्णिमा 2025!

आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर खुशी मनाएं,
चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले ना समाएं,
सर नवा कर अपना, जीवन को समृद्ध बनाएं।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025!
शरद पूर्णिमा की शायरी

शरद पूर्णिमा की चांदनी रात को और खास बनाने के लिए ये शायरी अपनों के साथ शेयर करें:
चाँदनी बिखरी है आँगन में, जैसे तेरी यादें हों,
हर किरण कहती है तू पास है, जैसे बातें हों,
शरद की ये रातें कुछ कहती हैं चुपचाप,
पलकों पे रुके हैं तेरे ख्वाब बेहिसाब।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025!

Weight Loss Tea: रोज की चाय से घटाएं वजन, जानें मेटाबॉलिज्म तेज करने का सही तरीका
Weight Loss Tea: रोज की चाय से घटाएं वजन, जानें मेटाबॉलिज्म तेज करने का सही तरीका

शरद पूर्णिमा की रात्रि का दिलकश है निखार,
इसमें बरसे है सिर्फ देवताओं का प्यार-दुलार,
बने चंद्रमा की चांदनी आपके लिए खुशगवार,
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार।
हैप्पी शरद पूर्णिमा 2025!

चाँदनी रात है, शरद की बहार है,
दिल में छुपा कोई मीठा सा प्यार है,
इस चाँद की तरह तुम भी खिलो सदा,
तुम्हारी हर रात हो ऐसी ही हसीन और ख़ुमार है।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025!

परिवार के साथ शेयर करें ये कोट्स
शरद पूर्णिमा की रात को और यादगार बनाने के लिए ये कोट्स अपनों के साथ शेयर करें:
शरद पूर्णिमा की ये सुहानी रात,
चाँद संग लाया है तेरी यादों की बारात,
हर किरण चूमे तेरा नाम लेकर,
जैसे कोई दुआ हो चुपके से असर कर।

घर के अंदर भी क्यों जरूरी है सनस्क्रीन? समर स्किनकेयर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी
घर के अंदर भी क्यों जरूरी है सनस्क्रीन? समर स्किनकेयर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं 2025!

शरद पूर्णिमा की रात के साथ आती है अमृत वर्षा,
जो भर देती है सबके जीवन में सिर्फ हर्ष और उत्साह,
आशा है आपके जीवन में भी नई उमंगें आएं।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025!
चाँद ने कहा सितारों से,
आज रात है खास।
मिलन की इस पावन रात में,
पूरी हो सबकी आस।
शरद पूर्णिमा मुबारक 2025!

शरद की रात, चाँद की बात,
दिल से निकले तेरे लिए दुआओं की सौगात,
ये चाँदनी तेरे जीवन को रोशन करे,
हर ख्वाब तेरा हक़ीक़त बने, ये रब से फरियाद।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025!

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment