ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tea health benefits: रोज़ की चाय बनेगी सेहत का राज! कैंसर, हार्ट अटैक और डायबिटीज से बचाव

On: सितम्बर 3, 2025 5:10 अपराह्न
Follow Us:
Tea health benefits: रोज़ की चाय बनेगी सेहत का राज! कैंसर, हार्ट अटैक और डायबिटीज से बचाव
Join WhatsApp Group

Tea health benefits, सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़ : चाय को अक्सर सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है, लेकिन अब एक नई रिसर्च ने सबको चौंका दिया है! ग्रीन टी और ब्लैक टी न सिर्फ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव कर सकती हैं, बल्कि दिल की बीमारियों, डायबिटीज, गठिया और दिमाग से जुड़ी समस्याओं में भी फायदा पहुंचा सकती हैं। अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी के मुताबिक, चाय की पत्तियों में मौजूद पॉलीफेनॉल्स, खासकर ईजीसीडी नाम का तत्व, शरीर में सूजन को कम करता है, कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और हानिकारक तत्वों से लड़ने में मदद करता है।

शोध में बड़ा खुलासा

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

रिसर्च बताती है कि जो लोग रोज़ाना 3 से 5 कप ग्रीन टी या ब्लैक टी पीते हैं, उनमें कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। स्किन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, फेफड़ों का कैंसर और यहां तक कि ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ भी चाय असरदार साबित हुई है। लेकिन ध्यान दें, बहुत गर्म चाय पीने से नुकसान हो सकता है, इसलिए इसे हल्का ठंडा करके ही पिएं।

दिल और डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

चाय सिर्फ कैंसर से ही नहीं, बल्कि दिल की बीमारियों से भी बचाव करती है। ग्रीन टी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, शरीर से अतिरिक्त फैट निकालने में मदद करती है और हृदय की नसों को साफ रखती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ग्रीन टी किसी वरदान से कम नहीं, क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक है। इतना ही नहीं, पार्किंसन जैसी बीमारियों में भी चाय का सेवन फायदेमंद माना जा रहा है।

संतुलन है ज़रूरी

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

हालांकि, हर चीज़ की तरह चाय का भी ज़्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। खासकर खाली पेट या ज़्यादा चीनी के साथ चाय पीने से बचें। अगर सही मात्रा और तरीके से चाय का सेवन करें, तो यह न सिर्फ आपके दिन की शुरुआत को ताज़ा बनाएगी, बल्कि आपकी सेहत को भी दुरुस्त रख सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस विषय पर अभी और गहन रिसर्च की ज़रूरत है।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment