ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Turmeric Detox Benefits: सर्दियों में कच्ची हल्दी पी लो, शरीर का पूरा कचरा निकल जाएगा!

On: नवम्बर 17, 2025 8:20 पूर्वाह्न
Follow Us:
Turmeric Detox Benefits: सर्दियों में कच्ची हल्दी पी लो, शरीर का पूरा कचरा निकल जाएगा!
Join WhatsApp Group

Turmeric Detox Benefits: सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम, जोड़ों का दर्द, पेट फूलना और इम्यूनिटी कमजोर होना शुरू हो जाता है।

लेकिन भारत सरकार का आयुष मंत्रालय एक ऐसा देसी नुस्का बता रहा है जो इन सारी परेशानियों को जड़ से खत्म कर देता है – वो है कच्ची हल्दी! मंत्रालय के मुताबिक ये पीली जड़ शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ पूरा स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर बनाती है। आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल हो रही कच्ची हल्दी सर्दियों में तो खास तौर पर रामबाण है।

सर्दी-खांसी और वायरस से बचाएगी कच्ची हल्दी Turmeric Detox Benefits

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कच्ची हल्दी में जबरदस्त एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यही वजह है कि ये सर्दी-खांसी, गले की खराश और वायरल इंफेक्शन से पूरा बचाव करती है। सर्दियों में इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है, लेकिन रोजाना कच्ची हल्दी खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाती है।

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

सुबह खाली पेट एक चम्मच ताजी कच्ची हल्दी का रस शहद के साथ ले लो – पूरा दिन वायरस आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा!

जोड़ों का दर्द और जकड़न होगी छूमंतर

सर्दी में घुटने-कमर अकड़ना और जोड़ों में सूजन तो आम बात है। कच्ची हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का तत्व जबरदस्त एंटी-इंफ्लेमेटरी है।

ये दर्द और सूजन को तेजी से कम करता है। रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच कच्ची हल्दी पाउडर मिलाकर पी लो – सुबह उठते ही जोड़ों में लचीलापन महसूस होगा। ठंड से होने वाली मांसपेशियों की अकड़न भी गायब!

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

पेट की हर समस्या का एक इलाज

सर्दियों में अपच, गैस, पेट फूलना बहुत परेशान करता है। आयुष मंत्रालय की सलाह है कि कच्ची हल्दी इन सारी समस्याओं को जड़ से खत्म कर देती है। इससे पाचन अग्नि तेज होती है और खाना आसानी से पचने लगता है। पेट में सूजन हो तो कच्ची हल्दी का काढ़ा पी लो – तुरंत आराम मिलेगा।

सबसे बड़ी खूबी – पूरा शरीर डिटॉक्स!

कच्ची हल्दी शरीर का पूरा कचरा बाहर निकाल देती है। रोजाना सेवन करने से पुरानी बीमारियां दूर रहती हैं और स्किन भी ग्लो करने लगती है। सर्दियों में ये डिटॉक्स तो जरूर करना चाहिए!
तो देर किस बात की? अभी से शुरू कर दो कच्ची हल्दी का इस्तेमाल और इस सर्दी को पूरी तरह हेल्दी और एनर्जी से भरा बनाओ!

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment