ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Valmiki Jayanti Wishes: इन शानदार कोट्स और शायरी के साथ भेजें हार्दिक शुभकामनाएं!

On: अक्टूबर 7, 2025 8:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
Valmiki Jayanti Wishes: इन शानदार कोट्स और शायरी के साथ भेजें हार्दिक शुभकामनाएं!
Join WhatsApp Group

Valmiki Jayanti Wishes in hindi: वाल्मीकि जयंती का पावन पर्व आज 7 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में इस दिन को खास महत्व दिया जाता है, क्योंकि यह महर्षि वाल्मीकि की जन्म जयंती है, जिन्हें संस्कृत साहित्य का पितामह और रामायण का रचयिता माना जाता है।

इस दिन मंदिरों और सामाजिक केंद्रों में विशेष पूजा, शोभा यात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। डिजिटल दुनिया में भी लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं भेजकर इस पर्व को मना रहे हैं। अगर आप भी इस खास मौके पर अपने प्रियजनों को बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं चुनिंदा कोट्स, शायरी और गुड मॉर्निंग मैसेज, जिन्हें आप शेयर कर सकते हैं।

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं Valmiki Jayanti Wishes

1. रामायण को जिसने रच डाला, जो संस्कृत का कवि है महान, ऐसे हमारे पूज्य गुरूवर के चरणों में शत-शत प्रणाम।
2. लिख दी जिसने कथा पवित्र सीता-राम की, साथ ही बताई भक्ति रामभक्त हनुमान की, प्रेम भाई भरत और लक्ष्मण का अनूठा, कैसे मां कौशल्या दशरथ से भाग्य रूठा। वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!

दिवाली से पहले घर से निकाल फेंकें ये सामान, वरना नहीं होगा मां लक्ष्मी का आगमन; देखें पूरी लिस्ट | diwali-2026-date-laxmi-puja-shubh-muhurat-remove-unlucky-items-vastu-tips
दिवाली से पहले घर से निकाल फेंकें ये सामान, वरना नहीं होगा मां लक्ष्मी का आगमन; देखें पूरी लिस्ट

3. इनके चरणों में करूं मैं नमस्कार, जब भी हो नया सुनहरा सवेरा, राम-राम नाम जपू मैं बारमबार। हैप्पी वाल्मीकि जयंती!
रामायण के रचयिता को नमन
4. दया के सागर, ज्ञान के स्रोत, महाकवि वाल्मीकि का अद्भुत कृतित्व असीम। रामायण के रचयिता को शत्-शत् नमन, आपको वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
5. मानव ने जब मानव को मारा है, तब-तब मानवता ही हारा है, असत्य-अधर्म का इस धरती से नाश हो, सत्य और धर्म का चारों तरफ वास हो। वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. गुरु हम सबको देता है ज्ञान, गुरू होता है सबसे महान, वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर, आओ अपने गुरू को करें प्रणाम। हैप्पी वाल्मीकि जयंती!

प्रेरणादायक कोट्स और शायरी

7. जिस तरह एक डाकू बना महर्षि, बदल सकती है हर सुबह एक कहानी, वाल्मीकि जयंती की इस सुबह से, शुरू हो आपके जीवन की एक नई कहानी। शुभ प्रभात!
8. सुबह की पहली किरण लाई है यह पैगाम, जगमगाए आपका जीवन रामायण के ज्ञान से, वाल्मीकि जयंती की यह पावन बेला, लेकर आए आपके लिए खुशियों भरी एक नई सुबह।

शरद पूर्णिमा की रात में उल्लू दिखना क्यों माना जाता है मां लक्ष्मी की कृपा? जानें रहस्य

गुड मॉर्निंग मैसेज

9. महर्षि वाल्मीकि का आशीर्वाद बरस रही है यह सुबह, हर मनोकामना पूरी हो, ऐसा आए यह दिन। वाल्मीकि जयंती की आपको हार्दिक शुभकामनाएं! सुप्रभात!
10. आपकी सुबह आदिकवि वाल्मीकि के ज्ञान जितनी पवित्र हो। उनका आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे। वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!

शरद पूर्णिमा पर किस विधि से करें मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा? नोट करें आवश्यक सामग्री और मंत्र | sharad-purnima-2026-date-shubh-muhurat-puja-samagri-vidhi-kheer-timing
शरद पूर्णिमा पर किस विधि से करें मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा? नोट करें आवश्यक सामग्री और मंत्र

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment