ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Vinayaka Chaturthi Vrat Katha: गणेश जी का वरदान चाहिए? विनायक चतुर्थी पर पढ़ें यह सिद्ध कथा

On: नवम्बर 24, 2025 8:37 पूर्वाह्न
Follow Us:
Vinayaka Chaturthi Vrat Katha: गणेश जी का वरदान चाहिए? विनायक चतुर्थी पर पढ़ें यह सिद्ध कथा
Join WhatsApp Group

Vinayaka Chaturthi Vrat Katha: विनायक चतुर्थी व्रत कथा, पूजा महत्व और जीवन में मिलने वाले लाभ की पूरी जानकारी।

मार्गशीर्ष मास की विनायक चतुर्थी आज मनाई जा रही है। यह पावन व्रत विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है। हर महीने कृष्ण पक्ष में संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष में विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है और सभी बाधाएँ दूर होती हैं।

मान्यता है कि जो भक्त इस दिन पूरे मन से गणेश जी की अराधना करता है, उसके पाप नष्ट हो जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। पूजा के समय व्रत कथा पढ़ना बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि विनायक चतुर्थी की कथा सुनने से दुख दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है।

अहोई अष्टमी 1 नवंबर को: पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 18 मिनट, नोट करें शुभ समय | ahoi-ashtami-2026-date-puja-muhurat-vidhi-timings
अहोई अष्टमी 1 नवंबर को: पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 18 मिनट, नोट करें शुभ समय

विनायक चतुर्थी व्रत कथा : Vinayaka Chaturthi Ki Vrat Katha

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, एक समय राजा हरिश्चंद्र का शासन था। उनके राज्य में एक कुम्हार रहता था जो मिट्टी के बर्तन बनाकर अपने परिवार का पालन करता था। लेकिन उसकी सबसे बड़ी समस्या थी बर्तन ठीक से पकते नहीं थे। इससे उसकी कमाई लगातार घटती जा रही थी।

एक दिन अपनी परेशानी से दुखी होकर वह एक पुजारी के पास गया और अपनी कहानी सुनाई। पुजारी ने उपाय देते हुए कहा कि जब भी तुम बर्तन पकाओ, उनके साथ आंवा में एक छोटे बालक को रख देना। कुम्हार ने ठीक वैसा ही किया। संयोग से वह दिन विनायक चतुर्थी का था।

जिस बालक को उसने आंवा में रखा था, उसकी मां उसे ढूंढ रही थी। बच्चा नहीं मिलने पर उसने भगवान गणेश से उसकी रक्षा की प्रार्थना की। अगले दिन कुम्हार ने जब बर्तन देखे, तो वे सब पूरी तरह से पक चुके थे और बालक भी बिल्कुल सुरक्षित था। यह देखकर कुम्हार घबरा गया और तुरंत राजा के दरबार पहुंचा।

करवा चौथ की पूजा में कलश के अंदर क्या रखा जाता है? नोट कर लें ये जरूरी बातें | karwa-chauth-kalash-samagri-rules-karwa-vs-lota-difference
करवा चौथ की पूजा में कलश के अंदर क्या रखा जाता है? नोट कर लें ये जरूरी बातें

राजा ने बालक और उसकी माता को बुलाया और पूछा कि ऐसा क्या था जिसने बच्चे को कोई नुकसान नहीं होने दिया। तब बालक की मां ने बताया कि उसने विनायक चतुर्थी का व्रत किया था और पूरे मन से गणपति बप्पा की पूजा की थी। इसके बाद कुम्हार ने भी यह व्रत करना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे उसके सभी कष्ट समाप्त हो गए।

विनायक चतुर्थी व्रत कथा सुनने के लाभ

विनायक चतुर्थी का व्रत और कथा का पाठ गणेश जी की विशेष कृपा दिलाता है। इससे जीवन में आ रही परेशानियाँ दूर होती हैं, मन को शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है। यह व्रत भक्त के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।

घर के अंदर या बाहर? दिवाली पर मां लक्ष्मी के पदचिह्न स्थापित करने की सही जगह जानिए | diwali-2026-lakshmi-charan-paduka-direction-rules-main-door-vastu
घर के अंदर या बाहर? दिवाली पर मां लक्ष्मी के पदचिह्न स्थापित करने की सही जगह जानिए

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment