Winter Weight Loss Tips Hindi: सर्दी का मौसम आते ही ठंडी हवाएं, गरमागरम पकवान और रजाई का मजा – ये सब मिलकर पलक झपकते ही वजन बढ़ा देते हैं। ज्यादातर लोग यही शिकायत करते हैं कि सर्दियों में वजन कम करना नामुमकिन है, लेकिन सच ये है कि कुछ छोटी-छोटी हेल्दी आदतें डाल लो तो सर्दी में भी वजन आसानी से घटाया जा सकता है। आज हम आपको सर्दियों में वजन घटाने के सबसे आसान और पावरफुल टिप्स बता रहे हैं।
धूप जरूर लें Winter Weight Loss Tips
सर्दियों में धूप कम निकलती है और इससे शरीर में विटामिन D की भारी कमी हो जाती है। विटामिन D कम होने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और वजन बढ़ने लगता है। इसलिए रोजाना सिर्फ 20 मिनट भी धूप में बैठो या टहलो – ये आपका वजन नेचुरली कंट्रोल करने लगेगा।
गर्म पानी पीना न भूलें
ठंड में प्यास कम लगती है, इसलिए हम पानी पीना ही भूल जाते हैं। पानी कम पीने से मेटाबॉलिज्म सुस्त पड़ जाता है और वजन घटाना मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में दिन में 8-10 गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं। गुनगुना पानी बॉडी को डिटॉक्स करता है और फैट बर्न करने की स्पीड बढ़ा देता है।
खानपान में सावधानी बरतें
सर्दियों में गाजर का हलवा, गुलाब जामुन, समोसे-पकौड़े खाने का मन ललचाता है, लेकिन यही चीजें वजन बढ़ाने की सबसे बड़ी वजह बनती हैं। चाहे सर्दी हो या गर्मी – हेल्दी खाना कभी छोड़ना नहीं चाहिए। तली-भुनी चीजों की जगह सूप, सलाद, ओट्स, नट्स और मौसमी फल-सब्जियां ज्यादा खाएं।
एक्सरसाइज का रूटीन बनाए रखें
ठंड में रजाई छोड़ना मुश्किल लगता है, इसलिए ज्यादातर लोग एक्सरसाइज स्किप कर देते हैं – और यही सबसे बड़ी गलती है! सर्दियों में सुबह की एक्सरसाइज तो और भी जरूरी हो जाती है। रनिंग, योगा, स्किपिंग या घर में ही कार्डियो करें – रोजाना 30-45 मिनट भी काफी है।
डिस्क्लेमर: ये टिप्स सामान्य जानकारी के लिए हैं। कोई भी नया फिटनेस प्रोग्राम या डाइट शुरू करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से जरूर सलाह लें।













