1. Home
  2. National
  3. Delhi

Delhi Pollution News: पंजाब-हरियाणा की पराली से दिल्ली का प्रदूषण हो रहा खराब, जानिए कितना पहुंचा एक्यूआई?

Delhi Pollution News: पंजाब-हरियाणा की पराली से दिल्ली का प्रदूषण हो रहा खराब, जानिए कितना पहुंचा एक्यूआई?
Delhi News: मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 62 फीसदी दर्ज की गई। वहीं आंकड़ों के अनुसार आज पीएम 2.5 का औसत एक्यूआई 215 रहा।

Delhi Pollution News: पंजाब और हरियाणा में लगातार जलाई जा रही पराली से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी खराब हो चुका है। वहीं बीती शाम चार बजे एक्यूआई 424 दर्ज किया गया जो 26 दिसंबर 2021 (459) के बाद सबसे खराब है।

दूसरी ओर सोमवार रात आठ बजे एक्यूआई 361 (बहुत खराब) था। वहीं आज बुधवार सुबह 6:15 मिनट पर दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 374 दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों को मिलेगा समान वेतन

इन शहरों में इतना एक्यूआई दर्ज हुआ?

बता दें मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 62 फीसदी दर्ज की गई। वहीं आंकड़ों के अनुसार आज पीएम 2.5 का औसत एक्यूआई 215 रहा।

वहीं नोएडा में 406, गुरुग्राम में 346 और दिल्ली हवाई अड्डे के पास एक्यूआई 350 रहा। वहीं आनंद विहार में एक्यूआई 399, मथुरा रोड पर 372, आईटीओ 388. लोधी रोड 337, पटपड़गंज 413, आरके पुरम 396 है। ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क में 360, नोएडा सेक्टर 62 में 395, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 314, गुरुग्राम सेक्टर 51 में 301 और

फरीदाबाद सेक्टर 30 में 260 एक्यूआई दर्ज की गई। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 को संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब, और 401 और 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

ये भी पढ़ें: एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा बीसीसीआई का फैसला नहीं, सरकार पर निर्भर करता है निर्णय: रोजर बिन्नी

चार नवंबर से बढ़ सकती है नमी?

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति मुताबिक जब एक नवंबर से 15 नवंबर के बीच पराली जलाए जाने की घटनाएं चरम पर होती हैं, तब दिल्ली में लोग सबसे खराब हवा में सांस लेते हैं। एक नवंबर से 15 नवंबर तक शहर में पीएम2.5 औसतन 285 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह धुंध की मोटी परत के कारण सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता 600 मीटर और पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता 900 मीटर रह गई।

स्काईमेट मुताबिक हवा की धीमी गति और रात में कम तापमान के कारण प्रदूषकों का संचय हो रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण चार नवंबर से नमी बढ़ सकती है तथा हवा की गति और कम हो सकती है।

ये भी पढ़ें: अगर दिवाली और छठ पर जाना है घर तो रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों का उठाएं लाभ


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।