1. Home
  2. National
  3. Himachal Pradesh

Himachal Assembly Elections: कांग्रेस की 10 गारंटी बनाम भाजपा का सबका साथ, सबका विकास

Himachal Assembly Elections: कांग्रेस की 10 गारंटी बनाम भाजपा का सबका साथ, सबका विकास
Himachal Elections: हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों (कांग्रेस व भाजपा) का प्रदेश की जनता को अपने हक में फैसला सुनाने पर पूरी तरह से फोकस है। दोनों राजनीतिक दलों के नेता जहां जनता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए उत्साहित करने पर जोर दे रहे हैं। 

Himachal Assembly Elections: हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों (कांग्रेस व भाजपा) का प्रदेश की जनता को अपने हक में फैसला सुनाने पर पूरी तरह से फोकस है। दोनों राजनीतिक दलों के नेता जहां जनता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए उत्साहित करने पर जोर दे रहे हैं। 

वहीं वे दूसरे दल के प्रत्याशी पर भी हमले कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में भाजपा जहां सबका साथ, सबका विकास की अपनी रणनीति पर ध्यान केंद्रित कर रही है वहीं कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए प्रदेश के लोगों को 10 गारंटी दे रही है। 

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों को मिलेगा समान वेतन

भाजपा प्रदेश की जगह केंद्र की उपलब्धियां गिना रही

चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश से लेकर केंद्रीय संगठन तक सभी नेता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की बात न करके केंद्र सरकार की उपलब्धियों की बात कर रहे हैं। वे चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हों या फिर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी ने चुनावी रैलियों में राज्य सरकार की जगह केंद्र सरकार द्वारा पिछले वर्षों में प्राप्त की गई उपलब्धियां ही गिनाई हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने  तो विशेष तौर पर प्रदेश  के  मुद्दों पर बात न करके कांग्रेस की शीर्ष लीडरशिप पर हमले किए हैं या फिर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने व राम मंदिर की बात की है। 

ये भी पढ़ें: एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा बीसीसीआई का फैसला नहीं, सरकार पर निर्भर करता है निर्णय: रोजर बिन्नी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नहीं नरेंद्र मोदी बन रहे चुनावी चेहरा

चुनाव प्रचार में सभी नेताओं का फोकस प्रधानमंत्री मोदी को श्रेष्ठ बताते हुए उनकी उपलब्धियों पर बात करना रहा है। प्रदेश भाजपा नेता भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जगह प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ-सबका विकास पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पिछले पांच साल में क्या किया इस पर बहुत कम बात की जा रही है।

ये भी पढ़ें: क्या Diabetes मरीजों के लिए खतरनाक है डेंगू, जानिए कैसे करें बचाव

कांग्रेस के घोषणा पत्र से पहले अहम गारंटी

प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने अभी अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस 5 नवंबर को अपना घोषणा पत्र प्रदेश के लोगों के सामने रखेगी। इससे पहले 31 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने अपनी मंडी रैली के दौरान प्रदेश के लोगों के सामने अपनी पार्टी की 10  गारंटी  रखी थी।

प्रियंका ने दावा किया था कि यदि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो वे प्रदेश के लोगों को ऐसी 10 गारंटी पूरी करेंगी जिससे लोगों के जीवन स्तर में बहुत ज्यादा परिवर्तन आएगा।  

उस रैली के  दौरान प्रियंका ने पार्टी द्वारा तय की गई  10 गारंटी बारे विस्तार से जनता को बताया था। इन गारंटी में कांग्रेस ने मुख्य तौर पर प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को कवर किया था। इन गारंटी को जनता कांग्रेस का घोषणा पत्र ही मान रही है।

ये भी पढ़ें: अगर दिवाली और छठ पर जाना है घर तो रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों का उठाएं लाभ


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।