1. Home
  2. National

Kailash Mansarovar yatra route: कैलाश मानसरोवर का सपना अब हकीकत के करीब, जानिए गडकरी का बड़ा प्लान!

Kailash Mansarovar yatra route: कैलाश मानसरोवर का सपना अब हकीकत के करीब, जानिए गडकरी का बड़ा प्लान!
Kailash Mansarovar yatra news: पिथौरागढ़ से कैलाश मानसरोवर यात्रा का नया रूट बनेगा। नितिन गडकरी ने बताया, 85% सड़क निर्माण पूरा, नेपाल-सिक्किम रास्ते बायपास होंगे। मौसम की चुनौतियों के बावजूद प्रोजेक्ट जल्द तैयार होगा। इससे तीर्थयात्रियों को सीधे उत्तराखंड से पवित्र यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Kailash Mansarovar yatra route from Pithoragarh news: कैलाश मानसरोवर की पवित्र यात्रा अब और आसान होने वाली है। यह तीर्थ स्थल हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। हालांकि, इसका ज्यादातर हिस्सा चीन में होने के कारण यात्रा के लिए उसकी अनुमति जरूरी होती है।

Kailash Mansarovar yatra route: कैलाश मानसरोवर का सपना अब हकीकत के करीब

अब अच्छी खबर यह है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस यात्रा को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवार्ड्स 2025 में उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से कैलाश मानसरोवर तक सीधा रास्ता बनाने का काम जोरों पर है। इस प्रोजेक्ट का 85% निर्माण पूरा हो चुका है।

जानिए गडकरी का बड़ा प्लान

इस सड़क को बनाने में कई चुनौतियां आईं। गडकरी ने कहा, "यह आसान काम नहीं है। वहां का तापमान शून्य से 8 डिग्री नीचे तक चला जाता है। ठंड और मुश्किल हालात के चलते हम साल में सिर्फ 3-4 महीने ही काम कर पाते हैं।" फिर भी, उन्होंने भरोसा जताया कि यह परियोजना जल्द तैयार हो जाएगी। गडकरी ने आगे कहा, "मैं इसे पूरा करने के लिए जी-जान से लगा हूं। अप्रैल के बाद मैं खुद वहां जाकर प्रगति देखूंगा।"

इस सड़क के बनने से तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक नेपाल या सिक्किम के रास्ते से जाना पड़ता है, लेकिन अब पिथौरागढ़ से सीधे कैलाश मानसरोवर पहुंचा जा सकेगा। गडकरी ने बताया, "जब यह सड़क चीन की सीमा तक पहुंचेगी, तो हमारा विदेश मंत्रालय वहां की सरकार से बातचीत शुरू करेगा। इससे यात्रा का रास्ता छोटा और सुविधाजनक हो जाएगा।" अभी नेपाल के काठमांडू से यह दूरी 500 किलोमीटर और सिक्किम के नाथुला से 802 किलोमीटर है। नया रूट बनने से ये झंझट खत्म हो जाएगा।

क्या है Google Tax जिसे भारत 1 अप्रैल से हटाने जा रहा है? जानें इसके फायदे और नुकसान


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub