1. Home
  2. National
  3. Uttar Pradesh

UP Police Bharti : उत्तर प्रदेश में 60 हजार सिपाही भर्ती, योगी और मोदी ने कर दिया कमाल

UP Police Bharti : उत्तर प्रदेश में 60 हजार सिपाही भर्ती, योगी और मोदी ने कर दिया कमाल 
UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस में 60 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किसी भी समय जारी हो सकता है। यूपी सरकार की घोषणा के मुताबिक इसमें 20 प्रतिशत पद यानी 12 हजार पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस 60000 भर्ती की विज्ञप्ति भी दिसंबर या जनवरी किसी भी समय जारी हो सकती है। 

Haryana News Post (लखनऊ) UP Constable Bharti 2023 : अगर आप उत्तर प्रदेश के युवा और दिन रात पुलिस भर्ती के लिए सड़कों पर दौड़ रहे हैं तो अब टेंशन ना लें। सरकार युवाओं के लिए एक खुशखबरी देने जा रही है, क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की अधिसूचना जारी होने वाली है।

UP Police Constable Bharti 2023

यूपी सरकार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले सिपाही भर्ती में करीब 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने वाली है। इसमें विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जाएंगी, जिसमें करीब 25 लाख आवेदन होने की संभावना लगाई जा रही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीजी की ओर से यह जानकारी दी गई है। वैसे अभी भर्ती की अधिसूचना किस दिन जारी की जाएगी, यह जानकारी तो मुहैया नहीं कराई है। मीडिया की खबरों में नए साल यानी जनवरी के प्रथम सप्ताह का दावा किया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यूपी के पढ़े-लिखे युलाओं के लिए यह साल किसी बूस्टर डोज की तरह साबित होगा, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।

महिलाओं की चमकेगी किस्मत

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती में इस बार महिला अभ्यर्थियों की किस्मत चमकना तय मानी जा रही है। यूपी में 60 हजार सिपाही पदों पर भर्ती का विज्ञापन जल्द ही जारी होने वाला है। इसी बीच महिलाओं के लिए भी बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके साथ ही 60 हजार पदों में से 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने की उम्मीद है। इस हिसाब से 12000 हजार पदों पर महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए जा सकते हैं।

विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न पदों पर सिपाही भर्ती का विज्ञापन जारी करेगी, जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट के लिए काफी है। यूपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के अलावा भी कई पदों पर भर्ती निाकली जानी संभव मानी जा रही हैं।

भर्ती में पदों की कुल संख्या 62,244 हैं। इसमें से सिपाही के 52,699 पद, जेल वार्डर के 2833 पद, पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई) के 2469 पद, रेडियो ऑपरेटर के 2430 पद, लिपिक संवर्ग के 545 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 872 पद और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पद शामिल रहेंगे।

भर्ती के लिए अधिसूचना भी जनवरी के प्रथम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। नोटिफकेशन जारी होने के साथ ही UPPRPB की तरफ से अप्लाई से संबंधित डेट्स का ऐलान भी किया जाएगा। अब विभिन्न पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे युवा भी हिस्सा ले सकते हैं। पुलिस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जानी संभव है।

Covid 19 Cases in India: कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन, एक दिन में पाए गए इतने मरीज


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img