1. Home
  2. Rashifal

Shani Dasha 2023 : 17 जनवरी को शनि कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, जानें किस राशि की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Shani Dasha 2023 : 17 जनवरी को शनि कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, जानें किस राशि की बढ़ेंगी मुश्किलें? 

Shani Sade Sati: ज्योतिष मुताबिक 17 जनवरी को शनि कुंभ राशि में उल्टी चाल चलेंगे। इसका कुंभ राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। शनि के वक्री होते कुंभ राशि में शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। शनि की दृष्टि आपकी कुंडली के तीसरे, सातवें और दसवें भाव में रहेगी। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Haryana News Post : shani sade sati 2023 : न्याय के देवता शनि (Shani) 17 जनवरी 2023 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में जाने वाले हैं। शनि का ये राशि परिवर्तन कई जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

ज्योतिषविदों की मानें तो कर्मफल दाता शनिदेव (New Year 2023 Shani Dasha) किसी भी इंसान को यूं ही परेशान नहीं करते हैं। वह न्याय के देवता है, लिहाजा कर्मों के आधार पर जातक को अच्छे या बुरे फल मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इस दौरान किस राशि के जातक को सावधान रहने के जरूरी है।

ज्योतिष मुताबिक 17 जनवरी को शनि कुंभ राशि में उल्टी चाल चलेंगे। इसका कुंभ राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। शनि के वक्री होते कुंभ राशि में शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। शनि की दृष्टि आपकी कुंडली के तीसरे, सातवें और दसवें भाव में रहेगी। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

शुरू होगी शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण?

Read Also : Rashifal : अगर पाना चाहते हैं 'शनि कृपा', तो करें कल ये उपाए?


 

वैवाहिक जीवन में आएंगी दिक्कतें?

सातवें भाव में शनि की दृष्टि से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में समस्याएं पैदा होंगी। इस दौरान जीवनसाथी के साथ मनमुटाव पैदा हो सकता है। ये समय आपके लिए मुश्किलों से भरा हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण न रखने से रिश्तों में खटास का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही अविवाहित लोगों के विवाह में देरी हो सकती है।

नौकरीपेशा लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

17 जनवरी 2023 को शनि देव कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। इस दौरान शनि की दृष्टि के मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे। नौकरी-पेशा लोगों को अचानक से बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और इस दौरान एकाग्रता भंग होगी।

Read Also : Rashifal : अगर आपकी भी हैं ये राशि तो 2023 में आएगा ढेर सारा धन! भर जाएगी झोली

इस भाव में होगी शनि की अच्छी नजर?

कहते हैं कि कुंडली में दसवें भाव पर शनि की दृष्टि जातकों के लिए अच्छी मानी जाती है। इस भाव में शनि की नजर अच्छी होती है। ऐसे में शनि हमेशा शुभ फल प्रदान करते हैं। हमेशा प्रसन्न रखते हैं। शनि इस दौरान पुण्य कर्म करने वाला बनाएंगे। व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।