1. Home
  2. Sports

FIFA WC 2022: 20 नवंबर 2022 से शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप, जानिए कौन है स्पॉन्सर?

FIFA WC 2022
कतर में विश्व कप 20 नवंबर को मेजबान देश और इक्वाडोर के बीच मैच के साथ शुरू होगा। और यह भी पहली बार होगा कि फीफा का लक्ष्य कार्बन न्यूट्रल रहने का है।

FIFA WC 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 20 नवंबर से होगा और ये इवेंट लगभग एक माह तक चलेगा और 18 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। बता दें दुनिया की सबसे बड़ी टूनार्मेंट है और सभी महाद्वीपों के देश इसका हिस्सा बनने की पूरी कोशिश करते हैं। फुटबॉल विश्व कप यह पहली बार होगा जब यह आयोजन मध्य पूर्व में हो रहा है। 

ये भी पढ़ें: एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा बीसीसीआई का फैसला नहीं, सरकार पर निर्भर करता है निर्णय: रोजर बिन्नी

वाहनों को प्रमोट भी किया जाएगा?

कतर में विश्व कप 20 नवंबर को मेजबान देश और इक्वाडोर के बीच मैच के साथ शुरू होगा। और यह भी पहली बार होगा कि फीफा का लक्ष्य कार्बन न्यूट्रल रहने का है। बता दें कि इस साल फीफा वर्ल्ड कप 2022 इवेंट का स्पॉन्सर हुंडई है

और फीफा का लक्ष्य को भी ध्यान में रखते हुए कार निमार्ता कंपनी हुंडई इवेंट के दौरान अपने इको-फ्रेंडली व्हीकल यानी वाहनों को प्रमोट करने की तैयारी में है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 20 नवंबर से होने वाला है और ये इवेंट लगभग एक माह तक चलेगा और 18 दिसंबर को समाप्त होगा। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा विश्व कप 2023 को बॉयकॉट करने की बात

कई तरह की व्हीकल दिखने को मिलेंगी?

फीफा वर्ल्ड कप में हुंडई के इलेक्ट्रिक सिटी बस के अलावा हुंडई के हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी एचईवी और बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी बीईवी वाहन भी देखने को मिलेंगे। हुंडई इवेंट के दौरान ईवी चार्जर और साइट पर फ्लीट सर्विस भी देगा। हुंडई ने बताया कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान 616 फ्लीट व्हीकल उपलब्ध होंगे।

जिसमें 446 पैसेंजर व्हीकल के साथ 10 इलेक्ट्रिक बस भी मौजूद होंगी। बता दें कि यह पहली बार फीफा की हिस्ट्री में ऐसा होगा जब इतने बड़े स्केल पर बिजली के वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा। फीफा इंवेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल के अलावा हुंडई की कुछ प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें भी दिखेंगी।

ये भी पढ़ें: टी-20 विश्व कप में आज भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, ये हो सकती हैं दोनों टीमों की संभावित-11


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।