ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

iPhone Price hike: आईफोन की कीमत में बड़ा उछाल, ट्रंप टैरिफ से क्या होगा असर?

On: April 10, 2025 4:39 PM
Follow Us:
iPhone Price hike: आईफोन की कीमत में बड़ा उछाल, ट्रंप टैरिफ से क्या होगा असर?
Join WhatsApp Group

Apple iPhone Price hike due to Trumps tariff news in Hindi: आईफोन यूजर्स के लिए एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ नियमों ने हर तरफ हलचल मचा दी है। कहा जा रहा है कि इन नियमों की वजह से आईफोन की कीमत 3 लाख रुपये तक जा सकती है। अभी जो फोन 86,000 रुपये में मिल रहा है, वह तीन गुना महंगा हो सकता है! आइए समझते हैं कि यह सब कैसे हो रहा है और आपके जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा।

iPhone Price hike: ट्रंप का टैरिफ और आईफोन का दाम

डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी सामानों पर भारी टैरिफ लगा दिया है। उनका मानना है कि इससे कंपनियां अमेरिका में फैक्ट्रियां लगाएंगी और वहां नौकरियां बढ़ेंगी। लेकिन एक्सपर्ट्स की राय अलग है। उनका कहना है कि टैरिफ की वजह से स्मार्टफोन की कीमतें आसमान छू सकती हैं। CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ऐपल अमेरिका में आईफोन बनाना शुरू करती है, तो इसकी कीमत 3,500 डॉलर यानी करीब 3,01,146 रुपये तक पहुंच सकती है। अभी अमेरिका में इसकी कीमत 1,000 डॉलर (लगभग 86,041 रुपये) है। यानी कीमत में तीन गुना इजाफा!

आईफोन यूजर्स की बल्ले-बल्ले, बिना वॉट्सऐप बिजनेस के एक ही ऐप में चलाएं दो नंबर
आईफोन यूजर्स की बल्ले-बल्ले, बिना वॉट्सऐप बिजनेस के एक ही ऐप में चलाएं दो नंबर

अमेरिका में प्रोडक्शन क्यों महंगा?

ऐपल अभी ज्यादातर आईफोन चीन में बनाती है, जहां मजदूरी और प्रोडक्शन की लागत कम है। लेकिन अमेरिका में हाईटेक फैक्ट्री लगाने और उसे चलाने का खर्च बहुत ज्यादा है। अगर कंपनी 10% सप्लाई चेन भी अमेरिका शिफ्ट करती है, तो इसमें 3 साल और 30 बिलियन डॉलर (करीब 25,81,25,70,00,00 रुपये) लगेंगे। नई फैक्ट्रियां, ऊंची मजदूरी और रखरखाव का खर्च ही कीमत बढ़ाने का बड़ा कारण है।

ऐपल की एशिया पर निर्भरता

आईफोन के पार्ट्स अलग-अलग देशों से आते हैं। प्रोसेसर ताइवान से, स्क्रीन साउथ कोरिया से और बाकी हिस्से चीन से। फिर ये सब चीन की फैक्ट्री में असेंबल होते हैं और दुनिया भर में भेजे जाते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन ऐपल को सस्ते में प्रोडक्शन और ज्यादा मुनाफा देती है। लेकिन ट्रंप के टैरिफ ने इस सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब कंपनी को नई जगह तलाशनी पड़ रही है।

मानसून में बिजली कटौती के बीच कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन्वर्टर के साथ यह बड़ी गलती?
मानसून में बिजली कटौती के बीच कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन्वर्टर के साथ यह बड़ी गलती?

ऐपल पर क्या असर?

नए टैरिफ के ऐलान के बाद से ऐपल के शेयर 25% तक गिर गए हैं। कंपनी अब चीन पर निर्भरता कम करने की कोशिश में है। भारत और ब्राजील जैसे देश, जहां टैरिफ कम है, ऐपल के लिए नया ठिकाना बन सकते हैं। लेकिन अगर प्रोडक्शन अमेरिका में शिफ्ट हुआ, तो ग्राहकों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। क्या आप 3 लाख रुपये का आईफोन खरीदने को तैयार हैं? यह सवाल हर फैन के मन में है।

इंस्टाग्राम पर आया कमाल का फीचर, अब बिना डिलीट किए मनचाही जगह पर बदलें अपनी पुरानी पोस्ट
इंस्टाग्राम पर आया कमाल का फीचर, अब बिना डिलीट किए मनचाही जगह पर बदलें अपनी पुरानी पोस्ट

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment