ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

BSNL eSIM launch: मोबाइल कनेक्शन होगा सुपर आसान, टाटा के साथ धमाका

On: अक्टूबर 2, 2025 3:15 अपराह्न
Follow Us:
BSNL eSIM launch: मोबाइल कनेक्शन होगा सुपर आसान, टाटा के साथ धमाका
Join WhatsApp Group

BSNL eSIM launch with Tata: धीरे-धीरे ही सही, लेकिन भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के लिए अच्छे दिन सचमुच आ रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले BSNL ने अपनी 4G सर्विस लॉन्च की थी, और अब कंपनी ने टाटा कम्युनिकेशंस के साथ हाथ मिलाकर पूरे देश में eSIM सेवा शुरू करने का ऐलान कर दिया है।

इस नई तकनीक से अब फिजिकल सिम कार्ड की टेंशन अलविदा! यूजर्स बस अपने फोन में QR कोड स्कैन करके कनेक्शन एक्टिवेट कर सकेंगे – कितना सिंपल, है ना?

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

eSIM क्या है, जो बदल देगी आपकी मोबाइल लाइफ? BSNL eSIM launch

eSIM मतलब ‘इलेक्ट्रॉनिक सिम’, ये एक डिजिटल सिम है जो आपके मोबाइल में पहले से ही इनबिल्ट चिप के जरिए काम करती है। इसमें सिम कार्ड डालने की कोई झंझट नहीं।

अच्छी बात ये कि आप एक ही फोन में एक फिजिकल सिम और एक eSIM साथ चला सकते हैं। खासकर विदेश घूमने वालों के लिए ये गेम-चेंजर है – लोकल नेटवर्क स्विच करना होगा तो बस एक क्लिक!

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

BSNL का ये कदम क्यों है गेम-चेंजर?

BSNL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ए. रॉबर्ट रवि ने कहा, “देशभर में eSIM सेवा की शुरुआत हमारे टेलीकॉम सिस्टम के लिए एक रणनीतिक बदलाव है। टाटा कम्युनिकेशंस के सहयोग से हम मोबाइल सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, लचीला और प्रभावशाली बना रहे हैं।

यह डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारा एक और कदम है।” वैसे, BSNL ने अगस्त में तमिलनाडु सर्कल में इस सेवा की शुरुआत कर दी थी। अब ये पूरे देश में फैल रही है। हाल ही में ओडिशा के झारसुगुड़ा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BSNL के 100% स्वदेशी 4G नेटवर्क का उद्घाटन किया। इस नेटवर्क के तहत 97,500 मोबाइल टावर बनाए गए हैं, जिनकी लागत करीब ₹37,000 करोड़ है।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment