ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Dog bites: कैथल में कुत्तों के काटने के मामले बेकाबू, पिछले माह 230 तो इस माह अब तक 50 केस

On: November 12, 2025 6:04 PM
Follow Us:
Dog bites: कैथल में कुत्तों के काटने के मामले बेकाबू, पिछले माह 230 तो इस माह अब तक 50 केस
Join WhatsApp Group

कैथल (Dog bites)। जिले में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गली-मोहल्लों और बाजारों में झुंड बनाकर घूम रहे ये कुत्ते राहगीरों पर अचानक हमला कर देते हैं। नागरिक अस्पताल के आंकड़े बताते हैं कि गत माह कुत्तों के काटने के 230 केस दर्ज हुए, जबकि इस माह अब तक 50 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। निजी अस्पतालों को शामिल करें तो संख्या और भी अधिक है।

सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि अस्पताल में कुत्ते के काटने के इलाज से जुड़ी सभी दवाएं और टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। नागरिक घरेलू उपायों के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें और चिकित्सीय उपचार लें।

रजनी कॉलोनी निवासी तेजपाल ने बताया कि उसका बेटा गली में खेल रहा था, तभी एक लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर हाथ पर काट लिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कुत्तों को तुरंत पकड़कर शहर से बाहर कराया जाए। डॉक्टरों का कहना है कि डॉग बाइट के मामले गंभीर हैं और समय पर वैक्सीन लेना ही संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय है।

Dog bites: क्या है रैबीज

रैबीज एक घातक वायरस संक्रमण है जो मुख्य रूप से कुत्ते की लार के संपर्क से फैलता है। संक्रमित कुत्ते के काटने पर यह वायरस तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है और इलाज न होने पर जानलेवा साबित हो सकता है।
फिजिशियन डॉ. गौरव चावला बताते हैं कि ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए। घरेलू टोटके अपनाने से स्थिति बिगड़ सकती है, इसलिए डॉक्टर से ही उपचार कराएं।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

रैबीज का खतरा और इलाज

पागल कुत्ते की लार में रैबीज वायरस होता है, जो काटने के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है।

इलाज में देरी होने पर रैबीज जानलेवा हो सकता है।

लक्षण प्रकट होने के 10–15 दिनों में मृत्यु का खतरा रहता है।

कुत्ता काटने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

डॉक्टर एंटी-रैबीज वैक्सीन और आवश्यक इंजेक्शन देते हैं।

प्राथमिक उपचार

घाव को साबुन और गर्म पानी से 5 मिनट तक अच्छी तरह साफ करें।

एंटीबायोटिक मरहम लगाकर जीवाणुरहित पट्टी या बैंडेड करें।

इसके बाद तुरंत डॉक्टर से मिलें और पूरा इलाज कराएं।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

नगर परिषद द्वारा कुत्ते पकड़ने की एजेंसी का टेंडर समय पर न कराने की कीमत अब आम लोगों को अपने जख्मों से चुकानी पड़ रही है। सुबह सैर पर निकले लोग, बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले अभिभावक और साइकिल-मोटरसाइकिल सवार अक्सर इन झुंडों के निशाने पर आ जाते हैं। कई इलाकों में तो कुत्ते खुलेआम घूमते नजर आते हैं, जिससे लोगों में भय और गुस्सा दोनों है।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment