ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gym equipment: अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में जिम के उपकरण टूटे, कब होगी मरम्मत?

On: November 12, 2025 4:51 PM
Follow Us:
Gym equipment: अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में जिम के उपकरण टूटे, कब होगी मरम्मत?
Join WhatsApp Group

अंबाला (Gym equipment in Subhash Park)। छावनी में करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए सुभाष पार्क में आमजन की सुविधाओं पर ग्रहण लगने लगा है। पार्क में बनाए गए ओपन जिम के हालात बद से बदतर हो गए हैं। ऐसे में पार्क आने वाले बच्चों सहित युवाओं व अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपन जिम में लगे अधिकांश उपकरण टूट गए हैं या टूटने की कगार पर हैं। ऐसे में टूटे उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए कुछ लोग घायल भी हो चुके हैं।

नप सदर, अंबाला के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल के अनुसार सुभाष पार्क सहित कुछ अन्य पार्काें में ओपन जिम के उपकरण लगाए जाने हैं, इसकी निविदा जारी की हुई है, जल्द ही नए उपकरण लगाकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

पीने के पानी की व्यवस्था

पार्क में आने वाले बुजुर्ग गुरप्रीत सिंह, पवन कुमार, मनीष आदि ने बताया कि पार्क में पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। अधिकांश उपकरण या तो खराब पड़े हैं या सूखे हुए हैं। ऐसे में पार्क आने वाले लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है। इस संबंध में पूर्व में कुछ कार्रवाई हुई थी, लेकिन अब फिर से उपकरण बंद हो गए हैं। लोगों ने मांग की है कि पार्क में नए वाटर कूलर लगवाए जाएं ताकि यहां आने वाले लोगों का साफ व स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध हो सके।

एक साल से ऐसे हालात

पार्क में आने वाले गुरचरण सिंह, मनोज वाही, सरोज, कृष्ण, राजगोपाल आदि ने बताया कि ओपन जिम के उपकरण टूटे हुए लगभग एक साल का समय बीतने वाला है। इस संबंध में नप कार्यालय जाकर कई बार जानकारी दी गई, लेकिन उपकरणों के सुधार को लेकर नगर परिषद की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। एक दो सामाजिक संस्थाओं ने इन उपकरणों को वेल्डिंग आदि से जोड़ने की कोशिश की थी, बावजूद इसके यह उपकरण ज्यादा दिन नहीं चल पाए। अब हालात यह हैं कि 20 उपकरणों में से एक दो ही उपकरण ठीक हैं।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment