ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

iPhone 17 इन 5 कारणों ने बनाया आईफोन को सबका फेवरेट!

On: सितम्बर 19, 2025 7:09 अपराह्न
Follow Us:
iPhone 17 इन 5 कारणों ने बनाया आईफोन को सबका फेवरेट!
Join WhatsApp Group

Iphone 17 news in hindi: एपल ने हाल ही में अपनी iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। इस सीरीज में चार नए मॉडल पेश किए गए हैं, जिनमें iPhone 17 ने अपनी शानदार खूबियों के साथ सबका ध्यान खींच लिया है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो iPhone 17 का ProMotion डिस्प्ले, दमदार बैटरी और डबल स्टोरेज जैसे फीचर्स इसे इस साल का सबसे बड़ा अपग्रेड बनाते हैं। आइए जानते हैं कि iPhone 17 में ऐसा क्या है, जो इसे इतना खास बनाता है और क्यों आपको इसे खरीदने पर विचार करना चाहिए।

पहले से कम कीमत में ज्यादा स्टोरेज

आईफोन 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है, और इस कीमत पर आपको 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। खास बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस वेरिएंट की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती की गई है। यानी कम कीमत में ज्यादा स्टोरेज! इस शानदार डील की वजह से आईफोन 17 हर किसी की नजरों में चढ़ गया है।

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

ProMotion डिस्प्ले और स्टाइलिश डिजाइन

आईफोन 17 में पहली बार एंट्री-लेवल मॉडल में ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन पहले से कहीं ज्यादा स्मूथ और तेज हो गए हैं। साथ ही, फोन के बेजल्स को और पतला कर दिया गया है, जिससे डिस्प्ले का साइज अब 6.3 इंच हो गया है, बिना फोन का आकार बढ़ाए। यानी, छोटे साइज में बड़ा डिस्प्ले, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

दमदार बैटरी और A19 चिपसेट

आईफोन 17 में नया A19 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है, जो पुराने मॉडल्स की तुलना में वीडियो प्लेबैक में 8 घंटे ज्यादा बैटरी लाइफ देता है। इस नई बैटरी तकनीक की बदौलत आप दिनभर बिना चार्जिंग के फोन का मजा ले सकते हैं। तेज परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ का यह कॉम्बिनेशन आईफोन 17 को बनाता है एकदम खास।

व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर | whatsapp-auto-reply-ai-agent-setup-guide-android-iphone
व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर

वैल्यू फॉर मनी डील

आईफोन 17 और आईफोन 17 Pro की कीमत में करीब 50,000 रुपये का अंतर है, लेकिन फीचर्स में ज्यादा फर्क नहीं है। आईफोन 17 में आपको डबल स्टोरेज, ProMotion डिस्प्ले और शानदार कैमरा जैसी खूबियां 83,000 रुपये की कीमत में मिल रही हैं। एक एक्स्ट्रा कैमरा और थोड़े बेहतर परफॉर्मेंस के लिए प्रो मॉडल पर इतना खर्च करने की बजाय, iPhone 17 एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बन जाता है।

iPhone 17 कैमरे का कमाल

आईफोन 17 features की बात करें तो कैमरे में बड़ा अपग्रेड देखने को मिला है। इसके रियर में अब दो 48-48 मेगापिक्सल के फ्यूजन कैमरे दिए गए हैं, जो पहले के 48MP और 12MP सेटअप से कहीं बेहतर हैं। सेल्फी कैमरा भी 12MP से अपग्रेड होकर 18MP का हो गया है। साथ ही, Center Stage फीचर वीडियो कॉल्स और सेल्फी को और शानदार बनाता है। अल्ट्रा-वाइड सेंसर की वजह से ग्रुप सेल्फी और वाइड शॉट्स अब पहले से ज्यादा आसान और बेहतर हैं।

टिकट बुकिंग से फॉर्म भरने तक सब करेगा मेटा का म्यूज, इंस्टाग्राम पर मिला नया फीचर | instagram-meta-muse-personal-ai-agent-features-details
टिकट बुकिंग से फॉर्म भरने तक सब करेगा मेटा का म्यूज, इंस्टाग्राम पर मिला नया फीचर

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment