Facebook Full Screen Video Test : फेसबुक ऐप खोलने पर सीधे पारंपरिक फीड देखने का अनुभव जल्द बदल सकता है। मेटा अपने प्लेटफॉर्म पर एक नए वीडियो-फर्स्ट फॉर्मेट की टेस्टिंग की तैयारी कर रहा है। फेसबुक प्रमुख टॉम एलिसन के अनुसार, इस नए टेस्ट में शामिल होने वाले चुनिंदा यूजर्स के फोन में ऐप खुलते ही सीधे फुल-स्क्रीन वीडियो दिखाई दे सकता है। कंपनी यह टेस्ट इस साल के आखिर में शुरू करेगी और शुरुआती चरण में इसे बहुत सीमित यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
क्यों हो रहा है यह बदलाव?
मेटा का आकलन है कि फेसबुक पर यूजर्स अब विजुअल और ज्यादा इमर्सिव सामग्री (Meta Facebook Video Feed) देखना पसंद कर रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर वीडियो सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रहा, बल्कि इसके जरिए लोग बातचीत कर रहे हैं, कम्युनिटीज से जुड़ रहे हैं और उत्पादों की खरीदारी भी कर रहे हैं। इसी रुझान को देखते हुए कंपनी उन यूजर्स को प्राथमिकता दे रही है जो ज्यादा वीडियो देखना चाहते हैं।
क्या क्लासिक फीड बंद होगी?
फुल-स्क्रीन वीडियो आने का मतलब यह नहीं है कि फेसबुक का मौजूदा फीड हमेशा के लिए हट जाएगा। क्लासिक फीड (Facebook Classic Feed Tab) पूरी तरह उपलब्ध रहेगी और यूजर्स इसे सेकंड टैब के जरिए एक्सेस कर सकेंगे। टेस्ट में शामिल यूजर्स अपनी सुविधा और पसंद के हिसाब से वीडियो अनुभव और क्लासिक फीड के बीच स्विच कर सकेंगे।
हरियाणा न्यूज़ पोस्ट पर ये भी पढ़ें: वीवो ला रहा 7,000mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स
मार्केटप्लेस के 10 साल और नया ऐप
यह परीक्षण ऐसे समय सामने आया है जब फेसबुक मार्केटप्लेस को शुरू हुए 10 वर्ष पूरे हो गए हैं। टॉम एलिसन ने स्पष्ट किया कि मार्केटप्लेस की शुरुआत फेसबुक ग्रुप्स (Facebook Seller App) में सामान की खरीद-बिक्री के व्यवहार को देखकर हुई थी। अब नियमित तौर पर सामान बेचने वाले सेलर्स के लिए मेटा एक अलग सेलर ऐप तैयार कर रहा है।
सेलर ऐप में क्या मिलेंगी सुविधाएं?
नया सेलर ऐप मुख्य रूप से उन व्यापारियों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है जो बड़ी संख्या में प्रोडक्ट्स लिस्ट (Facebook AI Product Listing) करते हैं। इसमें एआई टूल्स की मदद से लिस्टिंग बनाने, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, यूनिफाइड इनबॉक्स और बिक्री से जुड़े परफॉर्मेंस इनसाइट्स देखने की सुविधा मिलेगी। यह ऐप सीधे फेसबुक से जुड़ा रहेगा, ताकि विक्रेताओं का मार्केटप्लेस खरीदारों और अपनी कम्युनिटी से संपर्क बना रहे। #FacebookUpdate #MetaNews #TechNewsHindi #HaryanaNewsPost











