ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Jammer Use: जैमर घर में इस्तेमाल कर सकते हैं? कॉल्स और इंटरनेट कैसे करता है ब्लॉक?

On: अक्टूबर 3, 2025 8:24 पूर्वाह्न
Follow Us:
Jammer Use: जैमर घर में इस्तेमाल कर सकते हैं? कॉल्स और इंटरनेट कैसे करता है ब्लॉक?
Join WhatsApp Group

Jammer Use at home VVIP Security: आपने “जैमर” का नाम तो सुना ही होगा। भारत हो या दुनिया का कोई कोना, ये शब्द अक्सर चर्चा में रहता है। खासकर जब प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री या कोई VVIP कहीं जाता है, तो उनके साथ एक खास गाड़ी चलती है, जिसे जैमर व्हीकल कहते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि ये जैमर आखिर है क्या? ये कैसे काम करता है और VVIPs या खास जगहों पर इसकी जरूरत क्यों पड़ती है? आइए, इसकी टेक्नोलॉजी को आसान शब्दों में समझते हैं।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

क्या होता है जैमर? Jammer Use

जब भी VVIP का दौरा होता है, आपने उनके काफिले में एक काले रंग की खास गाड़ी जरूर देखी होगी। ये कोई साधारण गाड़ी नहीं, बल्कि जैमर व्हीकल है। इसमें हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग डिवाइस लगे होते हैं। ये डिवाइस मोबाइल फोन, वाई-फाई, जीपीएस और रेडियो सिग्नल जैसी वायरलेस सेवाओं को रोक देता है।

सीधे शब्दों में, जहां जैमर काम करता है, वहां मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट पूरी तरह बंद हो जाते हैं। ये जीपीएस और रेडियो सिग्नल्स को भी जाम कर देता है। हर मोबाइल कॉल या इंटरनेट के लिए खास रेडियो फ्रीक्वेंसी यूज होती है। जैमर व्हीकल उस फ्रीक्वेंसी पर ताकतवर सिग्नल भेजता है, जिससे असली नेटवर्क सिग्नल कमजोर पड़ जाता है। नतीजा? मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो पाता, और कॉल्स के साथ इंटरनेट भी ठप हो जाता है।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

क्या आम लोग घर में यूज कर सकते हैं?

अगर आप सोच रहे हैं कि घर में जैमर लगा लें, तो ये मुमकिन नहीं है। आम नागरिकों के लिए जैमर का इस्तेमाल कानूनन मना है। इसका कारण है कि ये पब्लिक सर्विसेज को बाधित करता है, जिससे दूसरों को दिक्कत हो सकती है। मिसाल के तौर पर, इमरजेंसी कॉल्स रुक सकती हैं। नियमों के मुताबिक, सिर्फ रक्षा, सुरक्षा एजेंसियां और सरकारी संस्थान ही जैमर यूज कर सकते हैं।

Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत | ac-temperature-setting-24-degree-fridge-tips-reduce-electricity-bill
Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment