Netflix Vertical Reels like short video: अगर आप नेटफ्लिक्स से ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हो तो ये खबर आपके काम की है। करोड़ों यूजर्स को नया मजा देने के लिए कंपनी प्लेटफॉर्म में लगातार नए फीचर्स ऐड करती रहती है। अब नेटफ्लिक्स में इंस्टाग्राम रील्स जैसी वर्टिकल फीड आने वाली है।
अभी इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और जल्द ही सबके लिए रोलआउट हो जाएगा। पिछले 2-4 सालों में रील्स का क्रेज आसमान छू रहा है। ज्यादातर मोबाइल यूजर्स फ्री टाइम में सोशल मीडिया पर रील्स स्क्रॉल करते हैं। इसी ट्रेंड को देखते हुए नेटफ्लिक्स भी अपने प्लेटफॉर्म पर रील्स फॉर्मेट ला रहा है। इस फीचर से यूजर्स को मूवीज और वेब सीरीज की शॉर्ट क्लिप्स देखने को मिलेंगी।
बड़ी परेशानी होगी खत्म Netflix Vertical Reels
नेटफ्लिक्स ने इस फीचर को सोशल फीड नहीं बल्कि डिस्कवरी और सैंपलिंग टूल बताया है। इसमें ग्राहकों को वेब सीरीज, शोज और मूवीज के शॉर्ट वीडियोज दिखेंगे। खास बात ये कि शॉर्ट क्लिप पर टैप करके पूरी मूवी या सीरीज सीधे देख सकेंगे।
कंटेंट सर्च करना आसान
अक्सर यूजर्स को ये तय करने में घंटों लग जाते हैं कि क्या देखें। आधे से ज्यादा फ्री टाइम तो सर्च में ही निकल जाता है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए नेटफ्लिक्स शॉर्ट क्लिप फीचर ला रहा है। ये ऑन-प्लेटफॉर्म फीड की तरह काम करेगा। कंपनी का गोल है कि यूजर्स को बिना मेहनत के मनपसंद कंटेंट मिले।
यूजर्स की पसंद पर फोकस
कंपनी को उम्मीद है कि इस फीचर से यूजर्स प्लेटफॉर्म पर ज्यादा टाइम स्पेंड करेंगे। ये मार्केटिंग टूल भी बनेगा। अब कंटेंट प्रमोट करने के लिए दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर डिपेंड नहीं करना पड़ेगा। नेटफ्लिक्स ने कहा कि वो दूसरी शॉर्ट फॉर्म ऐप्स की कॉपी नहीं कर रहा, बस दर्शकों की पसंद के हिसाब से चल रहा है।











