ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Realme GT 8 Pro का धमाका 20 नवंबर को! स्विचेबल कैमरा बंप, कीमत चौंका देगी!

On: November 8, 2025 6:52 AM
Follow Us:
Realme GT 8 Pro का धमाका 20 नवंबर को! स्विचेबल कैमरा बंप, कीमत चौंका देगी!
Join WhatsApp Group

Realme GT 8 Pro launches on November shocking price: चीन की बड़ी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी भारतीय बाजार में जल्द ही जोरदार धमाल मचाने वाली है। रियलमी के फैंस के लिए फ्लैगशिप फोन लाने का प्लान है। कंपनी ने पिछले महीने चीन में Realme GT 8 सीरीज लॉन्च की थी। इस सीरीज में Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro शामिल थे। अच्छी खबर ये कि अब कंपनी इस सीरीज का टॉप मॉडल Realme GT 8 Pro भारत में भी ला रही है।

Realme GT 8 Pro को कंपनी भारत और इंटरनेशनल मार्केट में एक साथ लॉन्च करेगी। अगर आप प्रीमियम फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इसका वेट कर लें। कम दाम में ढेर सारे फीचर्स मिलेंगे। ये फोन भारत में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। आइए, इस फोन की पूरी डिटेल बताते हैं।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

Realme GT 8 Pro लॉन्च डेट

Realme GT 8 Pro को कंपनी 20 नवंबर को लॉन्च करेगी। कलर ऑप्शन Diary White और Urban Blue में मिलेगा। हैवी काम जैसे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग में जबरदस्त परफॉर्मेंस देगा। ये फोन 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से बना है, जो सुपर फास्ट स्पीड देगा। बेहतर फोटो प्रोसेसिंग के लिए Hyper Vision+ AI का सपोर्ट मिलेगा।

Realme GT 8 Pro में 2K रेजोल्यूशन वाली बड़ी डिस्प्ले होगी। इसमें 7000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगा, जिससे धूप में भी आसानी से देख सकेंगे। साथ ही 144Hz रिफ्रेश रेट भी है। रियलमी के इस फोन में दमदार बैटरी पैक मिलेगी। 7000mAh की बैटरी होगी, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

Realme GT 8 Pro में होगा स्विचेबल कैमरा मॉड्यूल

Realme GT 8 Pro का सबसे कूल फीचर कैमरा डिपार्टमेंट है, जहां स्विचेबल कैमरा बंप डिजाइन मिलेगा। सिंपल शब्दों में, रियर पैनल के कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन चेंज कर सकेंगे। यूजर्स को अलग-अलग डिजाइन सेट करने का ऑप्शन मिलेगा। ये ट्रिपल कैमरा सेटअप अलग-अलग थीम्स में सेट हो सकेगा।

Realme GT 8 Pro के कैमरा सेंसर्स की बात करें तो 1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल एंटी ग्लेयर प्राइमरी कैमरा मिलेगा। साथ ही 2.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। बॉक्स आउट ऑफ द बॉक्स ये फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड होगा, जो Realme UI 7.0 पर चलेगा।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment