ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Xiaomi 15T Series 24 सितंबर को लॉन्च, लीक हुए फीचर्स उड़ा देंगे होश

On: सितम्बर 19, 2025 6:48 पूर्वाह्न
Follow Us:
Xiaomi 15T Series 24 सितंबर को लॉन्च, लीक हुए फीचर्स उड़ा देंगे होश
Join WhatsApp Group

Xiaomi 15T Series launching on September 24: दिल्ली : चीन की मशहूर कंपनी शाओमी के स्मार्टफोन दुनियाभर में धूम मचाते हैं। चाहे बजट फोन हो या फ्लैगशिप, शाओमी हर सेगमेंट में यूजर्स का फेवरेट है। अगर आप शाओमी के फैन हैं और नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। शाओमी अपनी नई Xiaomi 15T सीरीज 24 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है।

इस सीरीज में दो धांसू फोन, Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro, शामिल होंगे। लॉन्च से पहले ही इनके फीचर्स लीक हो चुके हैं, जो सैमसंग, एप्पल और गूगल के प्रीमियम फोन्स को कड़ी टक्कर देंगे। फेस्टिव सीजन में नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है!

Xiaomi 15T सीरीज का लॉन्च और लीक Xiaomi 15T Series

शाओमी 24 सितंबर को Xiaomi 15T सीरीज लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में बेस मॉडल Xiaomi 15T और प्रीमियम Xiaomi 15T Pro शामिल होंगे। लॉन्च से पहले ही इन फोन्स के फीचर्स की जानकारी लीक हो गई है।

मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन | places-in-india-where-ravana-effigy-not-burnt-on-dussehra
मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन

अगर आप फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो बस कुछ दिन और इंतजार करें, क्योंकि ये फोन आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। ये स्मार्टफोन प्रीमियम फीचर्स के साथ सैमसंग और एप्पल जैसे ब्रैंड्स को टक्कर देने के लिए तैयार हैं।

Xiaomi 15T के लीक हुए फीचर्स

पॉपुलर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने Xiaomi 15T के कई फीचर्स लीक किए हैं। लीक के मुताबिक, Xiaomi 15T में MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर मिलेगा। यह 4nm बेस्ड चिपसेट रोजमर्रा के काम से लेकर गेमिंग तक को आसानी से हैंडल करेगा और बैटरी की खपत भी कम करेगा। पिछली 14T सीरीज में कंपनी ने Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर दिया था, और अब यह नया प्रोसेसर और बेहतर परफॉर्मेंस देगा।

इस सीरीज में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी। साथ ही, 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है, हालांकि लीक के आधार पर इससे बड़ी बैटरी की भी उम्मीद है।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

फोटोग्राफी का नया रोमांच

Xiaomi 15T सीरीज में Leica ब्रैंडिंग के साथ शानदार कैमरा सेटअप मिलेगा। लीक के अनुसार, इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी OIS कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। हालांकि, कैमरे की पूरी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन ये सेटअप फोटोग्राफी लवर्स के लिए कमाल का होगा।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment